मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राजस्थान के भरतपुर में मिला 'फाइटर जेट' का मलबा

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार सुबह जेट का मलबा देखा गया। भरतपुर के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने पहले की रिपोर्ट की चार्टर जेट की पुष्टि की थी। रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायु…

राजस्थान के भरतपुर में मिला 'फाइटर जेट' का मलबा
राजस्थान के भरतपुर में मिला 'फाइटर जेट' का मलबा | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार सुबह जेट का मलबा देखा गया। भरतपुर के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने पहले की रिपोर्ट की चार्टर जेट की पुष्टि की थी। रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।



भरतपुर के DSP अजय शर्मा ने बताया कि,'' हमे सुबह 10 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक प्लेन क्रैश हुआ था। मौके पर आने पर पता चला कि ये एयर फोर्स का कोई फाइटर जेट है। ये किस श्रेणी का फाइटर है ये पता नहीं चल पा रहा है। पायलट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है| पायलट की तलाश के लिए भी पुलिस और प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है



बता दे,मध्य प्रदेश के मुरैना के पास शनिवार को IAF के दो लड़ाकू विमान -एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। दुर्घटना के दौरान Su-30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि 2 पायलट सुरक्षित हैं। इनमें से एक पायलट की मौत हो गई है। हालांकि, एयरफोर्स ने मौत की पुष्टि नहीं की है। एयरफोर्स ने बताया कि दोनों ने रूटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। 



जानकारी के मुताबिक टकराने के बाद दोनों विमानों के दो अलग-अलग जगहों पर गिरने की आशंका है। एक प्लेन मध्यप्रदेश के मुरैना के पहाड़गढ़ में और दूसरे के राजस्थान के भरतपुर के पिंगोरा में गिरने की बात कही जा रही है। 



भरतपुर में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शुरू में कहा कि एक चार्टर्ड विमान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन बाद में रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना के विमान आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।



पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि ''विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया." एक अधिकारी ने बताया, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।