Bharat Jodo Yatra Day 134: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज (28 जनवरी, 2023 को) 134वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। 125वें दिन ''भारत जोड़ो यात्रा'' 22 जनवरी की शाम को पंजाब के पठानकोट से जम्मू कश्मीर पहुंची थी|
भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से फिर शुरू हुई। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को गले लगाया।
पुलवामा में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि,“भारत जोड़ो यात्रा का 134वां दिन है। भारी मात्रा में सुरक्षा बल की मौजूदगी है और उसके बावजूद हजारों में लोग आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का संदेशा जम्मू-कश्मीर के हर कोने में पहुंच गया है और गूंज रहा है.
राहुल गांधी ने आज, पुलवामा के 40 वीर शहीदों को उनके शहादत स्थल पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि,“-देश के हर जवान की जान बेशकीमती है। भारत उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भुला पाएगा।
कांग्रेस ने ट्वीट किया ,“उस मिट्टी को नमन, जहां पुलवामा हमले के वीर शहीदों का खून शामिल है। आज #BharatJodoYatra के दौरान @RahulGandhi जी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की"
आज #BharatJodoYatra में @RahulGandhi जी के साथ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री @MehboobaMufti जी ने शिरकत की। जुड़ रहा है हिंदुस्तान.. लक्ष्य एक है- प्रेम, सद्भाव का पैगाम-कांग्रेस
आज #BharatJodoYatra में @RahulGandhi जी के साथ कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi
जी सम्मिलित हुईं। कन्याकुमारी से मोहब्बत की खुशबू को देश की फिजाओं में बिखेरते हुए तिरंगा कश्मीर पहुंच चुका है-कांग्रेस
शुक्रवार को सुरक्षा में चूक के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी थी। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन के NH-44 बनिहाल रेलवे स्टेशन से शुरू हुई 'यात्रा' अचानक रोकनी पड़ी| यह यात्रा रामबन के बनिहाल से अनंतनाग तक जानी थी लेकिन 'सुरक्षा व्यवस्था' न होने के कारण अनंतनाग से पहले बनिहाल में 'यात्रा' को रोकनी पड़ी|
राहुल गांधी ने एक संक्षिप्त प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है|