मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भरतपुर में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंका शव: 6 महीने बाद हुआ खुलासा, हडि्डयां बरामद

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में चिकसाना थाना इलाके से 6 माह से लापता युवक की हडि्डयां एक नहर से बरामद हुई है| लापता युवक (मृतक) की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या कर दी थी और शव को ब…

भरतपुर में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंका शव: 6 महीने बाद हुआ खुलासा, हडि्डयां बरामद
भरतपुर में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंका शव: 6 महीने बाद हुआ खुलासा, हडि्डयां बरामद | फ़ोटो: TVL News

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में चिकसाना थाना इलाके से 6 माह से लापता युवक की हडि्डयां एक नहर से बरामद हुई है| लापता युवक (मृतक) की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या कर दी थी और शव को बोरे में भरकर घर के पास नहर में फेंक दिया था|  करीब 6 महीने बाद हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक पवन शर्मा की पत्नी रीमा देवी और उसके प्रेमी भागेंद्र को गिरफ्तार किया|



गिरफ्तारी के बाद सोमवार 21 नवंबर को पुलिस पत्नी रीमा देवी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी को घटनास्थल पर लेकर गई, जहां शव की तलाश की गई| कचरे से भरी नहर से हड्डियों के अवशेष, मृतक के कपड़े और आधार कार्ड बरामद हुआ है|



मामला भरतपुर के चिकसाना थाना के नोह गांव का है। रीमा और पवन की शादी 3 जून 2015 को हुई थी।  पवन और रीमा के दो बच्चे भी हैं। बेटा कार्तिक (6) और बेटी कृतिका (4) पिता की मौत की खबर सुनकर सहमे हुए हैं।  मृतक पवन की पत्नी रीमा कानपुर की रहने वाली है। 



पवन शर्मा और रीमा की शादी 2015 में हुई थी लेकिन रीमा को शादी के बाद से ही एक पड़ोसी युवक भागेंद्र उर्फ भोला से प्रेम हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा| भागेंद्र दिल्ली रहता था| भागेंद्र दिल्ली से जाता -आता रहता था| 29 मई 2022 को दिल्ली से भागेंद्र को अपने एक दोस्त  दीप के साथ भरतपुर आ गया| इसके बाद वह पवन के घर पहुंच गया|



29 मई 2022 को पवन ने अपनी पत्नी रीमा और पड़ोसी भागेंद्र को संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया| जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।  इस बीच भागेंद्र ने घर के बाहर खड़े अपने साथी दीप को भी बुला लिया। रीमा ने पवन के पैर पकड़े , भागेंद्र और दीप ने रस्सी से गला दबा कर पवन की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों युवक शव को एक बोरी में डालकर घर से करीब 500 मीटर दूर नहर में फेंक दिया| 



रीमा ने 30 मई को पति के गायब होने का नाटक किया। परिवार ने भी पवन को तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद पवन के पिता हरिप्रसाद शर्मा ने चिकसाना थाने में बेटे की गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाई| इस वारदात के बाद रीमा और भागेंद्र ने अपने अपने मोबाइल फ़ोन से बात करना बंद कर दिया। किसी दूसरे नंबर से बात करते थे। भागेंद्र रीमा से पूरे मामले की अपडेट लेता रहा। 



आज से एक माह पूर्व पवन के पिता हरिप्रसाद शर्मा ने अपनी पुत्रवधू रीमा व उसके प्रेमी भागेन्द्र उर्फ भोला को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ लिया|  आपत्तिजनक हालात में पकड़ने पर पुत्र पवन की हत्या के सिलसिले में शक गहराया।मृतक के पिता हरप्रसाद द्वारा थाने पर अपनी पुत्रवधू व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया |



आरोपी भोला और उसकी प्रेमिका से पुलिस ने अलग अलग पूछताछ की तो उनकी बातों से पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की तो दोनों अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। पुलिस ने नहर में जब मृतक के शव की तलाश की तो अवशेष स्वरूप हड्डियां ही पुलिस को मिलीं। पवन की शर्ट- पैंट भी मिली, पर्स और लेमिनेटेड कागजात भी मिले।



भरतपुर के SP श्याम सिंह ने बताया कि,''राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी। व्यक्ति ने अपने बेटे की पत्नी और पड़ोस के एक भागेंद्र नामक व्यक्ति पर शक जताया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते उन दोनों ने 29 मई को उसकी हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया| तलाशी के दौरान वहां मृतक के कपड़े, आधार कार्ड, हड्डियों के अवशेष और अन्य सामान बरामद हुआ है जिनका DNA टेस्ट किया जाएगा। आरोपी पत्नी रीमा और उसके प्रेमी भागेंद्र को गिरफ़्तार कर लिया गया है।  मामले में जांच जारी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।