मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दुबई में लगी माही श्रीवास्तव की लॉटरी, निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म लॉटरी का दूसरा शेड्यूल दुबई के लिए रवाना

नई दिल्‍ली: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बन रही निर्माणधीन भोजपुरी फिल्म लॉटरी का दूसरा शेड्यूल दुबई में शूट हो रहा है। जिसके लिए लॉटरी की पृरी टीम दुबई के लिए रवाना हो चुकी है। यह पर फिल…

दुबई में लगी माही श्रीवास्तव की लॉटरी, निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म लॉटरी का दूसरा शेड्यूल दुबई के लिए रवाना
दुबई में लगी माही श्रीवास्तव की लॉटरी, निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म लॉटरी का दूसरा शेड्यूल दुबई के लिए रवाना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बन रही निर्माणधीन भोजपुरी फिल्म लॉटरी का दूसरा शेड्यूल दुबई में शूट हो रहा है। जिसके लिए लॉटरी की पृरी टीम दुबई के लिए रवाना हो चुकी है। यह पर फिल्म का पांच दिन का शेड्यूल रहने वाला है। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर मुंबई एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें दुबई जाने वाली पूरी टीम नजर आ रही है। इसमें इस तस्वीर में फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक धीरू यादव,कुलदीप श्रीवास्तव, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव, लवली काजल सहित पृरी यूनिट नजर आ रही हैं। निर्माता ने फोटो के कैप्शन में लिखा है लॉटरी शूट फ्लाइंग दुबई।



हालही में फिल्म का पहला शेड्यूल उत्तर प्रदेश की रमणीय लोकेशनों पर शूट किया गया है। जहां शूटिंग के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसे काबू करने बहुत ही मुश्किल हो गया था। वे अपने चहिते स्टार्स के साथ सेल्फी लेने चाहते थे, फिल्म के सभी सितारों ने किसी को नाराज न करते हुए सभी के साथ फोटो खिंचाई। साथ ही शूटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अब इस इसका अगला शेड्यूल दुबई में शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए पृरी निकल चुकी है।



फिल्म में आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और टीवी व बॉलीवुड अभिनेता अनिल रस्तोगी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी के बारे में कुछ खास जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है लेकिन फिल्म के नाम से ही ऐसा प्रतीति होता है कि ये फिल्म कॉमेडी, इमोशन और एक्शन का एक तगड़ा डोज लेकर आने वाली है।



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बन रही निर्माणाधीन फिल्म लॉटरी के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह निर्माता निवेदिता कुमार, निर्देशक धीरू यादव, सह निर्देशक सतीश दुबे, राइटर धर्मेंद्र सिंह, म्यूजिक शाहिद खान, डीओपी समीर सय्यद, एक्शन इकबाल शेख हैं। वही फिल्म के अन्य कलाकारों में विनीत विशाल, सुकेश आनंद, ओमी कश्यप, रणविजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संध्या सिंह, पप्पू यादव, सीमा मोदी, योगेश, बृज भूषण, काजल त्रिपाठी, सोनू कुमार, मुकेश यादव, ज़ुबैर खान हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।