मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात

नई दिल्ली: होम्बले फिल्म अपनी कुछ बेहद शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। होम्बले ने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कांतारा जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा का खूब नाम रोशन किय…

केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  होम्बले फिल्म अपनी कुछ बेहद शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। होम्बले ने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कांतारा जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा का खूब नाम रोशन किया है। इन फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने न सिर्फ कई मिसालें कायम की, बल्कि उन्होंने देश को यश, ऋषभ शेट्टी जैसे कुछ और बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं। 



होम्बेल अपनी हर नई फिल्म के साथ इंडियन सिनेमा में अपनी पोजीशन और रुत्बा मजबूत करता जा रहा है। वहीं अब उनके इस सफर में एक और यादगार लम्हा शामिल हुआ जब इसकी पूरी टीम भारतीय सिनेमा के विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली।


दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक यात्रा पर थे और इस दौरान केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले फिल्म्स के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन सभी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जैसे राज्य में थिएटरों की संख्या, सिनेमा का प्रभाव और यह इकोनॉमी को बढ़ावा देने में कैसे मदद करेगा। इसके बाद फिर टीम ने मोदी जी के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की।


केजीएफ चैप्टर 2 और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ होम्बले फिल्म्स ने वास्तव में 2022 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। उन्होंने दर्शकों को वास्तव में कुछ बेहतरीन कहानियों से परिचित कराया, उन्होंने असल में बड़े पर्दे पर मनोरंजन का लेवल एक और स्टेप बढ़ा दिया है।


इसके अलावा होम्बले फिल्म्स एक और भी मजबूत लाइनअप पर नजरें गड़ाए हुए है क्योंकि हाल ही में कांतारा के 100 डेज पूरे होने पर फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा की है। साथ ही होम्बले फिल्म अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट  सालार के साथ धूम मचाने की तैयारी कर रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।