मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खुशबू तिवारी केटी और लवली काजल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से पहला बोलबम गीत 'सावन में घुमा दी देवघर राजा जी' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: सावन महीना आते ही जहाँ बारिश की फुहारों से चहुंओर हरियाली दिखने लगती है तो वहीं देवघर बाबा धाम जल चढ़ाने जाने वाले कांवरियों का जन समूह देखते ही बनता है। गेरुआ परिधान पहने और काँधे पर कांवर…

खुशबू तिवारी केटी और लवली काजल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से पहला बोलबम गीत 'सावन में घुमा दी देवघर राजा जी' हुआ रिलीज
खुशबू तिवारी केटी और लवली काजल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से पहला बोलबम गीत 'सावन में घुमा दी देवघर राजा जी' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: सावन महीना आते ही जहाँ बारिश की फुहारों से चहुंओर हरियाली दिखने लगती है तो वहीं देवघर बाबा धाम जल चढ़ाने जाने वाले कांवरियों का जन समूह देखते ही बनता है। गेरुआ परिधान पहने और काँधे पर कांवर लेकर बोलबम का नारा लगाते हुए देख मन भावविभोर हो जाता है। यही छटा देखकर ऐक्ट्रेस लवली काजल भी देवघर जाने के लिए बेकरार हो जाती हैं।


 यही ताना बाना के साथ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है भोजपुरी बोलबम गीत ''सावन में घुमा दी देवघर राजा जी'! इस सांग को अपनी मिठास भरी आवाज में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गाने का वीडियो काफी शानदार बनाया गया है। 



वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क पर कँवरिया का जन समूह बोलबम का जयकारा लगाते हुए जा रहा है, जिन्हें देखकर एक्ट्रेस लवली काजल की भी देवघर जाने की इच्छा होने लगती है। वह अपने पति से कहती हैं कि 'जब से चढ़ल बा राजा जी सवनवा, तबे से भोले भोले रटे हमार मनवा, नया ना लीं ना कवनो सहार राजा जी, असो सावन  में घुमा दी देवघर राजा जी'...



वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी बोलबम सांग 'सावन में घुमा दी देवघर राजा जी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक राहुल यादव ने दिया है। गाने के निर्देशक रवि पंडित,  कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। संपादक दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।