मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

निर्माता रतनाकर कुमार की जुगनू से आया मधुकर आनंद की बेहद ही सुरीला आवाज में 'सोनवा के रथ ले के'

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार व अभिनेता अवधेश मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म ‘जुगनू’ से सिंगर मधुकर आनंद की आवाज में बेहद ही सुरीला सांग 'सोनवा के रथ ले के' रिलीज किया गय…

निर्माता रतनाकर कुमार की जुगनू से आया मधुकर आनंद की बेहद ही सुरीला आवाज में 'सोनवा के रथ ले के'
निर्माता रतनाकर कुमार की जुगनू से आया मधुकर आनंद की बेहद ही सुरीला आवाज में 'सोनवा के रथ ले के' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार व अभिनेता अवधेश मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म ‘जुगनू’ से सिंगर मधुकर आनंद की आवाज में बेहद ही सुरीला सांग 'सोनवा के रथ ले के' रिलीज किया गया है जिसे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने के लिरिक्स जगदीश मौर्य ने लिखे हैं। इस गाने में अवधेश मिश्रा अपनी रानी बिटिया को सुलाने के लिए यह मधुर गीत गा रहे हैं। जिसमे उनका साथ फिल्म से जुड़े सभी कलाकार दे रहे हैं। 


गाने में अवधेश मिश्रा बेहद ही भावुक  तरीके से गा रहे हैं। जो देखकर ऐसा लगता है कि वे इसे रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में ऐसा कर रहे हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद हाल ही में इसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। जिसे अब तक 15 लाख लोगों ने देख लिया है।


फ़िल्म की कहानी मन को झकझोरने वाली है। फ़िल्म की कहानी शुरू होती है, एक छोटी बच्ची जुगनू के किडनैपिंग से। इसके बाद कहानी में कई शेड्स और इमोशन उभर कर सामने आते हैं। इसको लेकर रत्नाकर कुमार कहते हैं कि मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है 'जुगनू', जिसकी कराह सामाजिक कुरीतियों के कान हमेशा अनसुना कर देता है। फिर उस मासूम हृदय की वेदना मानवीय संवेदनाओं को भेदती चली जाती है। यह आम मसाला फिल्‍मों से अलग थी। जिसने समाज के उन मुद्दों की बात की है जिन पर अक्सर हम बात नहीं करते हैं।


फिल्म में अवधेश मिश्रा के साथ देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, विनोद मिश्रा, पप्‍पू यादव, सुबोध सेठ, बबलू खान, अनिता रावत, श्‍वेता वर्मा, अदिति रावत, इशिता पॉल, बबलू सेहरावत और मनोज टाइगर मुख्‍य भूमिका नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म को रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अवधेश मिश्रा ने खुद ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है और इसका निर्देशन किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।