● माही और प्रियंका का नया गाना 'आई लव यू राजा' ने मचाया तहलका
● 'आई लव यू राजा' में दिखा माही का खास अंदाज
नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टारसिंगर प्रियंका सिंह चौहान और सुपरहॉट अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। उनका नया गाना 'आई लव यू राजा' रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी को 'आई लव यू राजा' कहती हुई में दुबई की सड़कों पर थिरकती हुई दिख रही हैं। साथ ही उनके इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
प्रियंका सिंह चौहान की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से दुबई स्पेशल सीरीज से नया सांग 'आई लव यू राजा' जारी किया गया है। इस गाने में माही के लहंगा चोली की दुबई की सड़कों पर धूम मचा रखी है। वे इस आउटफिट में गज़ब कातिलाना लगा रही है। अपने इस अंदाज से वे दर्शकों को घायल कर रही हैं। गाने में दुबई की बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है।
इस गाने में माही अपने प्रेमी गोल्डी जायसवाल से कहती है कि तोहार सूरत नजरिया में बस गइल बा हई हासल करेजा में धस गइल बा तू आके हिमा में समा जा ऑइल जवानी ताजा ताजा आई लव यू राजा। गाने में दोनों की कैमेस्ट्री एक दम जबर्दस्त नजर आ रही है। इसमें दोनों ने गज़ब का
परफॉर्मेंस दिया है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने एलबम्स को दुबई जैसी लोकेशन पर शूट करके भोजपुरी इंडस्ट्री को एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। रत्नाकर कुमार के सांग 'आई लव यू राजा' को सिंगर प्रियंका सिंह चौहान ने गाया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसमें माही श्रीवास्तव ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। मिक्स मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन की है। एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।