मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नवरत्न पांडेय और नेहा राज का धमाकेदार सांग 'बजरिया में मार हो जाला' हुआ रिलीज, आस्था सिंह ने लूटी महफ़िल

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में एक ही नाम की धूम मची हुई है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहता है। वो नाम कोई और नहीं बल्कि सुपरसिंगर नेहा राज का है। जिनकी आवाज के दीवाने आज पूरे देश में…

नवरत्न पांडेय और नेहा राज का धमाकेदार सांग 'बजरिया में मार हो जाला' हुआ रिलीज, आस्था सिंह ने लूटी महफ़िल
नवरत्न पांडेय और नेहा राज का धमाकेदार सांग 'बजरिया में मार हो जाला' हुआ रिलीज, आस्था सिंह ने लूटी महफ़िल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भोजपुरी सिनेमा जगत में एक ही नाम की धूम मची हुई है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहता है। वो नाम कोई और नहीं बल्कि सुपरसिंगर नेहा राज का है। जिनकी आवाज के दीवाने आज पूरे देश में हैं। जिनके गाए हुए सभी गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। 2023 का इनका पहला भोजपुरी लोकगीत भोजपुरी सिंगर नवरत्न पांडेय के साथ रिलीज हुआ है जिसके बोल हैं  'बजरिया में मार हो जाला'। 


इस गाने में नवरत्न ने अभिनेत्री आस्था सिंह के साथ परफॉर्म किया है। जो एक दम कमाल धमाल नजर आ रहा है। गाने में नवरत्न पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी दर्शकों बेहद ही पसंद आ रही है। गाने में आस्था की कातिलाना अदाएं दर्शकों के दिलों पर छुरिया चला रही है।



गाने में नवरत्न पांडेय कहते है कि सतलु बिंदिया निलाज हो... जन मन कजरा की धार हो...जब तोहरे को टेंशन हजार हो चला...। इस पर आस्था सिंह का जवाब कुछ ऐसा आता है 'ए राजा कौनखी दवाई ले... जहां के बजरिया में मार हो जाला...'


गाने में आस्था के डांस मूव्स एक दम हटके है। जहां नवरत्न अपनी गायिकी से सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं, वही नेहा राज की आवाज पर आस्था ने गज़ब के ठुमके लगाए हैं। वही उनकी कमर भी नागिन जैसी बलखा रही है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'बजरिया में मार हो जाला' को नवरत्न पांडेय और नेहा राज ने गाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। वही इसका म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने दिया है। गाने का निर्देशन आर्यन देव का है। इसका डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।