मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नेहा राज और खुशी सिंह का नया गाना 'सवतीन राजा जी' हुआ रिलीज

नई दिल्‍ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में सुपरसिंगर नेहा राज की मांग बढ़ती जा रही है। आज इंडस्ट्री का हर निर्माता निर्देशन उनके सतग काम करना चाहता है और करे भी क्यों न। उनके गाए हुआ सभी गाने आज मिलेनियम क्लब…

नेहा राज और खुशी सिंह का नया गाना 'सवतीन राजा जी' हुआ रिलीज
नेहा राज और खुशी सिंह का नया गाना 'सवतीन राजा जी' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में सुपरसिंगर नेहा राज की मांग बढ़ती जा रही है। आज इंडस्ट्री का हर निर्माता निर्देशन उनके सतग काम करना चाहता है और करे भी क्यों न। उनके गाए हुआ सभी गाने आज मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं। उनके गानों का इंतजार आज भोजपुरी दर्शकों के अलावा गैर भोजपुरी दर्शक भी करने लगे  हैं। जो उनके गाने को हाथोंहाथ उठा लेते है। बहुत ही कम समय में नेहा राज ने इंडस्ट्री में स्टारडम हासिल कर लिया है। आज इनके गानों का सोशल मीडिया ने जबरदस्त क्रेज है। नेहा के गानों पर लाखों की संख्या में रील भी बन रहे हैं।


इसी कड़ी में अब नेहा राज का नया गाना 'सवतीन राजा जी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पांस मिला रहा है। गाने में नवोदित अभिनेत्री खुशी सिंग नजर आ रही हैं।


गाने में खुशी अपने ऑनस्क्रीन पति गोल्डी जायसवाल को किसी और के साथ देख लेती है इसके बाद वो पति से पूछती है कि  कईले बाड़ा हमसे धोखा हो...  बात छुपाईला अनोखा हो...कहियो नाहि कईले रात रंगीन राजा जी...ससुरा में रखलो कहे सवतीन राजा जी....। गाने में खुशी अपने खास अंदाज से सभी का मनमोह ले रही है। गाने में उनके एक एक एक्सप्रेशन दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। वही गोल्डी के साथ उनकी जोड़ी खूब जच रही है।


दोनों के बीच की प्यारी सी नोकझोक दर्शकों को पसंद आ रहे है। वही बीच बीच मके नेहा राज भी गाने में नजर आ रही है। इस सांग में खुशी ने लाल साड़ी पहनकर जो अपनी कमर लचकाई है उसके क्या कहने। मानो जुबा पर शब्द ही नहीं आ रहे हैं। खैर गानों बेहद ही खास लोकेशन पर फिल्माया गया है।


इसमें खुशी के डांस मूव्स बेहद ही गज़ब के लग रहे हैं। उसके ऊपर उनके एक्सप्रेशन बहुत शानदार हैं। आने वाले समय की खुशी सुपरस्टार है। वही नेहा राज इंडस्ट्री की सुपरसिंगर बन बन गई है। इसमें खुशी यादव की परफॉर्म एक मेच्युर कलाकार की तरह दिखाई दे रही है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'परदेसिया ना अइले' की सिंगर नेहा राज हैं। इसके लेखक गौतम राय(काला नाग) है, वही इसका संगीत नीलेश शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसका कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की हैं। एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।