मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रियंका तिवारी, श्वेता यादव का छठ गीत 'छठ घाट लोग जाय लागल' हुआ रिलीज, दिखा लोक आस्था का संगम

नई दिल्‍ली: उगते और डूबते हुए सूरज देव की उपासना का पर्व छठ महापूजा की तैयारी खूब जोर-जोर से श्रद्धा भक्ति के साथ की जा रही है। छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग विदेश और शहर से अपने अपने गांव आने लग…

प्रियंका तिवारी, श्वेता यादव का छठ गीत 'छठ घाट लोग जाय लागल' हुआ रिलीज, दिखा लोक आस्था का संगम
प्रियंका तिवारी, श्वेता यादव का छठ गीत 'छठ घाट लोग जाय लागल' हुआ रिलीज, दिखा लोक आस्था का संगम | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: उगते और डूबते हुए सूरज देव की उपासना का पर्व छठ महापूजा की तैयारी खूब जोर-जोर से श्रद्धा भक्ति के साथ की जा रही है। छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग विदेश और शहर से अपने अपने गांव आने लगे हैं। छठ पूजा में लगने वाली सामाग्री की खरीदारी व व्यवस्था की जाने लगी है। ऐसे में छठ गीत का भी अपना एक अहम स्थान है। लोग बड़े चाव से भाव विभोर होकर छठ गीत सुनते हैं और छठ व्रत पूरा करते हैं। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी छठ माता के भक्तों के लिए एक से बढ़कर एक श्रद्धा भक्ति भाव से भरे छठ गीत लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में एक और छठ गीत 'छठ घाट जाय लागल' रिलीज किया गया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। 



इस गाने को सिंगर प्रियंका तिवारी ने गाया है और इसके वीडियो में छठ माता की परम भक्त के रूप में श्रद्धा यादव ने अभिनय किया है। छठ माता पर आधारित इस गीत में दिखाया गया है कि किस तरह से छठ पूजा की तैयारी की जा रही है। कैसे विधि विधान के लिए सामाग्रियों की व्यवस्था की गई है। लोग छठ घाट की तरफ दउरा सजाकर चले जा रहे हैं। 


लिंकः https://youtu.be/ehJyAiZZpnI?si=tJrlHpanpmjUjinB



यही सब मनोरम दृश्य को देखते हुए श्रद्धा यादव छठ घाट पर जाने की तैयारी करते हुए अपनी सहेलियों से कहती है कि 'गाँवे गाँवे गितिया गवाइ लागल, कोसिया भराइ लागल,  मथवा पs दउरा सजाय लागल, छठी घाट लोग जाय लागल...'




वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'छठ घाट लोग जाय लागल' को सिंगर  ???्रियंका तिवारी ने मधुर आवाज में गाकर मन मोह लिया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस श्वेता यादव ने ट्रेडिशनल लुक में शानदार अदाकारी किया है। इसके अर्जुन शर्मा हैं। संगीतकार शम्स जमील हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया  है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।