मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘नमरिया कमरिया मे खोस देब' में समर सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा, रत्नाकर कुमार ने दर्शकों का जताया आभार

नई दिल्ली: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग ही बोल बाला है। जब भी वो कोई गाना लेकर आते हैं तो धमाल ही मचा जाते हैं। ऐसे में अब उन्होंने सिंगर…

‘नमरिया कमरिया मे खोस देब' में समर सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा, रत्नाकर कुमार ने दर्शकों का जताया आभार
‘नमरिया कमरिया मे खोस देब' में समर सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा, रत्नाकर कुमार ने दर्शकों का जताया आभार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग ही बोल बाला है। जब भी वो कोई गाना लेकर आते हैं तो धमाल ही मचा जाते हैं। ऐसे में अब उन्होंने सिंगर शिल्पी राज के साथ धूम ही मचा दिया है। इनके लेटेस्ट वीडियो सॉंग को 193 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल ‘नमरिया कमरिया…’ है। इसमें एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने शानदार एक्सप्रेशंस दिखाए हैं। गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्रा की अदाओं पर फिदा लोग बार-बार इसे देख रहे हैं।


भोजपुरी गाना ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक आइटम गर्ल के किरदार में दिख रही हैं और अपने लट-झटकों से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों को घायल कर रही हैं। इसमें वो बेहद ही कमाल की लग रही हैं। उनकी अदाओं पर करोड़ों फैंस फिदा हैं। इसके साथ ही आकांक्षा के एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं, जो दर्शकों की ओर से काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, इसमें समर सिंह अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं और बीच-बीच में उनका वेस्टर्न स्टाइल भी देखने को मिल रहा है। इस गाने को बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है।



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं उन्होंने कहा कि ‘हम इस बात से बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं कि कंपनी से रिलीज सांग्स को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों पर हमेशा ही सरचढ़ कर बोलता है।समर सिंह का देसी अंदाज में दर्शकों को पसंद आता है। मैं जब ये गाना सुना था मुझे टैब ही विश्वास जो गया था कि ये गाना भोजपिरी इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित होगा और ऐसा हो भी रहा है। गाने को अब तक करोड़ों लोगों ने देख व सुन लिया है इसके लिए अभी का दिल से धन्यवाद। 


समर सिंह ने फैन्स का आभार जताते हुए कहा है कि ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ को 193 मिलियन लोगों का प्यार मिला है। इतना प्यार देने के लिए दिल की अनंत गहराईयों से आप सभी का धन्यवाद। समर सिंह के इस जबरदस्त विडियो को बड़े पैमाने पर और हाईबजट के साथ शूट किया गया है। 


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार, समर सिंह और अकांक्षा दूबे को इस भव्य सॉन्ग की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और स्टार गायिका शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने का लोकेशन और फिल्मांकन बेहद ग्रैंड है। इसलिए यह एक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग के रूप में उभरकर सामने आया है।  वीडियो सॉन्ग में समर सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी गर्दा उड़ा रही है। इसके गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, प्रचारक डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।