मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव भी हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, कहा-मेरे संपर्क में आये सभी साथीगण अपनी जांच कराए

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| शिवराज सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। यह जानकारी खुद भार…

शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव भी हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, कहा-मेरे संपर्क में आये सभी साथीगण अपनी जांच कराए
शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव भी हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, कहा-मेरे संपर्क में आये सभी साथीगण अपनी जांच कराए | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| शिवराज सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। यह जानकारी खुद भार्गव ने दी है।




पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने ट्वीट के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है| ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि,''नमस्कार साथियों, मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पोसिटिव आई है, एहतियात के तौर पर मैं अस???पताल में भर्ती हो रहा हूँ, विगत सप्ताह में मेरे संपर्क में आये सभी साथीगण भी अपनी जांच कराए एवं होम-कोरेंनटाईन हो जाएं ।




भार्गव ने कहा,''मैंने अपना तथा अपने परिवार और नज़दीकी स्टाफ़ का covid टेस्ट, एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कराया है जिसमें मेरी शुरूआती रिपोर्ट पॉजिटिव आई है  डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ|





उन्होंने आगे कहा,'आप सभी से विनम्र निवेदन है कि विगत एक सप्ताह में मेरे सपर्क में आये हुए सभी साथीगण होम क्वारनटाईन हो जाए तथा अपनी जाँच कराएँ | जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा हेतु आपके बीच  पुन: उपस्थित होउंगा | आपका  गोपाल भार्गव.. अब तक शिवराज कैबिनेट में 6 मंत्री कोरोना वायरस से पॉजिटिव हो चुके हैं| इनमें अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट, रामखेलावन पटेल, विश्वास सारंग, मोहन यादव और अब गोपाल भार्गव शामिल हैं| इनके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं|




18 अगस्त को कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे|  डॉ मोहन यादव ने ट्वीट किया था, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है अतः में अरविंदो हॉस्पिटल आ गया हूँ वैसे बाबा श्री महाकाल की कृपा से स्वस्थ हुँ ।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।