भोपाल: बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव में मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत और दो बच्चे घायल, CM ने बच्चों की मौत पर जताया दुख
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल के बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव में मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। भोपाल के कलेक्टर ने बताया, "परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
भोपाल: बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव में मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत और दो बच्चे घायल, CM ने बच्चों की मौत पर जताया दुख | फ़ोटो: TVL News
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल के बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव में मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। भोपाल के कलेक्टर ने बताया, "परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।"
भोपाल के कलेक्टर ने बताया, बरखेड़ी अब्दुल्ला गाँव में अपने कच्चे मकान के लिए मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत हो गई और 2 बच्चे घायल हो गए| मुझे विश्वास है कि हम घायल बच्चों को बचाने में सक्षम होंगे। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है|
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भोपाल के ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धँसने से हुई चार बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुःखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।