मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

“मेरे ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं”: खुले मंच पर बोली अभिनेत्री श्वेता तिवारी- मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं...; बयान पर मचा बवाल

भोपाल: बिग बॉस सीजन 4 की विनर और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बयान पर देशभर में हंगामा मच गया है। श्वेता ने भोपाल में मीडिया के सामने कहा था कि उनकी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी…

“मेरे ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं”: खुले मंच पर बोली अभिनेत्री श्वेता तिवारी- मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं...; बयान पर मचा बवाल
“मेरे ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं”: खुले मंच पर बोली अभिनेत्री श्वेता तिवारी- मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं...; बयान पर मचा बवाल | फ़ोटो: TVL News

भोपाल:  बिग बॉस सीजन 4 की विनर और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बयान पर देशभर में हंगामा मच गया है। श्वेता ने भोपाल में मीडिया के सामने कहा था कि उनकी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कहा कि “मेरे ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं”…। ये बयान सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। इस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने ऐतराज जताया है। उन्होंने बयान की कड़ी निंदा की है।   नरोत्तम मिश्रा ने  भोपाल के पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।  



''श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। होटल में मीडिया के सामने उन्होंने यह बयान दिया| श्वेता तिवारी साथ रोहित रॉय, दिगांगना सूर्यवंशी, सौरभ राज जैन सभी एक मंच पर बैठे थे। उन्होंने सौरव जैन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।



भोपाल में शूट होगी वेब सीरीज

 दरअसल,'वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। शहर के एक होटल में श्वेता की टीम का इंटरव्यू चल रहा था। उसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। मीडिया के सामने श्वेता तिवारी जिस 'भगवान' की बात कर रही थीं, वो इस प्रोजेक्ट में उनके को-एक्टर सौरभ राज जैन हैं। मंच पर श्वेता के साथ एक्टर कंवलजीत, सौरभ राज जैन, रोहित रॉय और दिगांगना सूर्यवंशी मौजूद थे। ये सभी भोपाल में शूट होने वाली वेब सीरीज 'शोस्टॉपर' के प्रमोशन और अनाउंसमेंट के लिए आए थे। सभी सीरीज में साथ काम करेंगे।



खुले मंच पर श्वेता तिवारी ने दिया यह बयान

सीरीज में एक किरदार 'ब्रा फिटर' का है। जिसे सौरभ निभा रहे हैं। एक्टर इससे पहले महाभारत सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। सौरभ राज जैन से जब पूछा गया कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं। तो इसी बीच श्वेता ने हंसते हुए कहा-  मेरे ब्रा का साइज "भगवान' ले रहे हैं।



बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के बीच श्वेता तिवारी ने यह आपत्तिजनक बयान दिया। हालांकि उस समय मंच पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तो तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।


श्वेता के इस विवादित बयान के बाद उनका विरोध भी शुरू हो गया है। बयान के वायरल होते ही संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भोपाल में एक्ट्रेस के पोस्टर व फोटोज जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।  वहीं इस पूरे मामले में अब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।



डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने  बताया है कि वह अंडर गारमेंट से जुड़े श्वेता तिवारी के बयान के खिलाफ एक्शन लेने वाले हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का भोपाल में दिया गया बयान निंदनीय है। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में तथ्यों और संदर्भ की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।'




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।