मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पांचों राज्यों में होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला

भोपाल: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "पांचों राज्यों में बीजेपी करारी हार का सामना कर रही है, बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए बीजेपी घबराह…

पांचों राज्यों में होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला
पांचों राज्यों में होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "पांचों राज्यों में बीजेपी करारी हार का सामना कर रही है, बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए बीजेपी घबराह रही है...मध्य प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता ने तैयारी कर ली है कि वे बीजेपी के पाप के घड़े को फोड़ देंगे...शिवराज सिंह चौहान एक थके हुए और रिटायर नेता हैं...उनके (बीजेपी) पास न चेहरा है, न नीति है इसलिए वे केंद्रीय मंत्रियों का उपयोग कर रहे हैं।"



5 राज्यों में चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव की तिथि की घोषणा का कांग्रेस की ओर से हम स्वागत करते हैं। पांचों राज्यों के चुनाव भारत में एक नया इतिहास रचेंगे... मध्य प्रदेश में स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है, वहां के लोग CM शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बेताब हैं।"




कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "17 नंबर की तारीख मध्य प्रदेश में "बदलाव का सैलाब" लाने वाला दिन होगा.. 

साढ़े 18 साल से भाजपा और शिवराज सरकार के कुशासन और कुकर्मों.. लूट, घोटालों, भ्रष्टाचार और चौतरफा अत्याचार से भरे "जंगलराज" के खिलाफ़.. ..मध्य प्रदेश के "जोश और आक्रोश" के इज़हार का दिन होगा। 


सुरजेवाला ने कहा, "गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, किसानों और नौजवानों को इंसाफ़ की राह दिखाने वाला दिन होगा। मध्य प्रदेश की बेटियों को सुरक्षा और भरोसा दिलाने वाला दिन होगा । झूठ का अंत और सच की जीत का दिन होगा। कांग्रेस के "हाथ" को हर वचन पूरा करने की ताकत देने का दिन होगा। मध्य प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और समृद्धि के संकल्प का दिन होगा । तैयार है मध्य प्रदेश, आ रही है कांग्रेस ।।




बता दें कि, पांच राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) की तारीखों का ऐलान हो गया है| पांचों राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे| सभी चुनावी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी|



छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर; राजस्थान में 23 नवंबर; तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। सभी चुनावी राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।