मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हैवानियत: विधवा से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, पीड़िता की हालत नाजुक, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीधी: कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में महिला से हैवानियत की खबरें आई थी अब एक ऐसा ही मध्यप्रदेश में एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है| मध्य प्रदेश के सीधी जिले से हैवानियत की हदे पार कर देने व…

हैवानियत: विधवा से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, पीड़िता की हालत नाजुक, तीन आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत: विधवा से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, पीड़िता की हालत नाजुक, तीन आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

सीधी: कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में महिला से हैवानियत की खबरें आई थी अब एक ऐसा ही मध्यप्रदेश में एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है| मध्य प्रदेश के सीधी जिले से हैवानियत की हदे पार कर देने वाली घटना सामने आई है..जहां एक विधवा महिला के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया| पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|



घटना सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र शनिवार रात करीब 10 बजे की है..जहां वह अपने दो बच्चे और बहन के साथ रहती है| उसके पति की मौत 4 साल पहले हो चुकी है| जिसके बाद से पीड़िता झोपड़ी में ही चाय की एक छोटी सी दुकान चला अपने परिवार को पाल रही है|



मिली जानकारी के मुताबिक,''शनिवार रात तीनों आरोपी किराने की छोटी सी दुकान चला रही महिला के दुकान पर पानी और गुटखा खरीदने के बहाने गए और फिर महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लोहे की सरिया डाल दिया| जब ये घटना हुई उस वक्त घर पर पीड़िता की बहन भी मौजूद थी, लेकिन आसपास बस्ती ना होने के कारण उसकी चींख-पुकार पर भी मदद के लिए कोई नहीं आया|



घटना के बाद पीड़िता की बहन ऑटो बुक करवा कर उसे अमिलिया थाना लेकर पहुंची| जहां पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा| रक्त स्त्राव ज्यादा होने के कारण पीड़िता की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया| डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे रीवा के संजय गांधी अस्पातल रेफर कर दिया| जहां प्रशासन की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है|



पीड़िता का इलाज अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेल की उपस्थिति में करवाया जा रहा है|अमिलिया पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 376, 324, 452, 34 के तहत मामला पंजीवद्ध कर लिया है|पीड़ित महिला को रेडक्रॉस की तरफ से जिला कलेक्टर द्वारा 1 लाख रुपये की मदद तत्काल दी गयी|



मध्य प्रदेश के राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने ट्वीट कर कहा,'' सीधी में विधवा के साथ हुई बदायूं जैसी शर्मनाक घटना मध्यप्रदेश के माथे पर कलंक है। प्रदेश के सभी हिस्सों से आ रही दुष्कर्म की खबरों ने जनमानस को तो उद्वेलित कर दिया है किंतु दुःखद है कि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री धृतराष्ट्र बनकर महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी को खामोशी से देख रहे हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।