नई दिल्ली: देश में कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारों को परेशानी में डाल दिया है| कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में आज फिर डेढ़ लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 1,68,912 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है| इस दौरान देश में 904 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है|
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,'' कोविड की स्थिति को देखकर ही बोर्ड परीक्षा के तिथियों की घोषणा होगी| जनता से अपील है कि शहर को लॉकडाउन करने के बजाय मास्क से चेहरा लॉक हो जाए और पैर भी लॉक हो जाए। घर से अनावश्यक न निकलें|
CM शिवराज चौहान ने कहा,''हर जिले में एक मंत्री को ड्यूटी दिया गया है। जिले ज्यादा हैं इसलिए किसी मंत्री को 1 किसी को 2 जिलों की जिम्मेदारी दी है। अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। विश्वास है कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन का संकट 2-3 दिन में समाप्त हो जाएगा| ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के ऑर्डर दे दिए हैं। जनता से अपील है कि शहर को लॉकडाउन करने के बजाय मास्क से चेहरा लॉक हो जाए और पैर भी लॉक हो जाए। घर से अनावश्यक न निकलें। कोविड की स्थिति को देखकर ही बोर्ड परीक्षा के तिथियों की घोषणा होगी|