नई दिल्ली: दिल्ली में कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों से अपील है की कि जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।सत्येंद्र जैन ने कहा,' दिल्ली में नए लेवल पर कोरोना के मामले पहुंच गए हैं, सभी से अपील है कि जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। हम बेड लगातार बढ़ा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में हमने 5,000 बेड बढ़ाएं हैं,आज भी 50% बेड उपलब्ध है इसे हम और बढ़ा रहे हैं|
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा,'दिल्ली के कोविड केयर सेंटर में 5,525 बेड दिल्ली सरकार के हैं जिसमें से 2% बेड भरे हुए हैं और बाकि खाली हैं। केंद्र सरकार से हमने निवेदन किया है कि जिस लेवल पर पहले बेड उपलब्ध थे वैसे फिर से करें। उनके पास अभी 1,090 बेड हैं जबकि पहले 4,000 से ज़्यादा थे|
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक,''दिल्ली में 17 लाख से ज्यादा लोगों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है| वहीं साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी खुराक भी मिल चुकी है| स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,''अब तक 20,70,868 लोगों की टीके की खुराक दी जा चुकी है| इनमें से 17,12,109 लोगों की टीके की पहली खुराक जबकि 3,58,759 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है|