मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत में कोरोना का कहर: देश में पिछले 24 घंटों में मिले COVID-19 के 168912 नए मरीज, 904 मरीज़ों की मौत

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में आज फिर डेढ़ लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। देश में कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारों को परेशानी में डाल दिया है। सोमवार को एक बार फि…

भारत में कोरोना का कहर: देश में पिछले 24 घंटों में मिले COVID-19 के 168912 नए मरीज, 904 मरीज़ों की मौत
भारत में कोरोना का कहर: देश में पिछले 24 घंटों में मिले COVID-19 के 168912 नए मरीज, 904 मरीज़ों की मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में आज फिर डेढ़ लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। देश में कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारों को परेशानी में डाल दिया है। सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 1,68,912 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है| इस दौरान देश में 904 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है|



भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,68,912 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,35,27,717  हुई। 904 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,70,179 हो गई है।  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,01,009 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,21,56,529  है। देश में कुल 10,45,28,565 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 




कोविड-19 के नए केसों में लगातार होते इजाफे के बीच देश में उपचाररत मरीज़ों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है, और एक वक्त पर एक लाख के आसपास पहुंच चुका कुल उपचाररत मरीज़ों की संख्या अब 12 लाख से ज़्यादा है| सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में इस वक्त 12,01,009 मरीज़ों का इलाज जारी है| इससे पहले बीते साल 18 सितंबर को 10,17,754 सक्रिय मरीज थे।




वहीं, केंद्र सरकार ने कोरोना मरीजों को दिए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत को देखते हुए इसके निर्यात पर रोक लगा दी। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का भी निर्यात नहीं हो सकेगा। देश को अक्तूबर तक पांच और नए कोरोना टीके मिलने की भी उम्मीद है, जबकि रूसी टीके स्पूतनिक-5 के उपयोग को अगले 10 दिन में आपातकालीन मंजूरी दी जा सकती है।





केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन और इसके उत्पादन में सहायक ड्रग  रेमडेसिविर 'एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट्स ' (API) के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया, यह आदेश देश में COVID19 के हालात सुधरने तक लागू रहेगा | सभी घरेलू निर्माताओं को स्टॉक की जानकारी वेबसाइट पर डालनी होगी|  ड्रग्स इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों को स्टॉक के जांच के निर्देश दिए गए|



सरकार ने राज्‍यों को यह भी सुझाव दिया है कि वर्तमान ‘कोविड-19 के लिए राष्‍ट्रीय नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल’ जो साक्ष्‍य पर आधारित है, को विशेषज्ञों की समिति द्वारा कई परस्‍पर बैठकों के बाद विकसित किया गया है और यह कोविड-19 के रोगियों के उपचार के लिए मार्गदर्शक दस्‍तावेज है। प्रोटोकॉल में रेम्‍डेसिविर को एक इंवेस्टिगेशनल थेरेपी अर्थात विस्‍तृत दिशा-निर्देशों में उल्‍लेखित प्रति संकेतों पर गौर करने के अतिरिक्‍त, जहां सूचित और साझा निर्णय निर्माण अनिवार्य है, के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को सुझाव दिया गया है कि इन कदमों को एक बार फिर से सभी अस्‍पतालों, सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों को संप्रेषित कर दिया जाए और इनके अनुपालन की निगरानी की जाए।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।