मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिवराज की मंत्री इमरती देवी का दावा-कलेक्टर की मदद से जीत लेगे चुनाव, EC पहुंचीं कांग्रेस, की ग़ैर MLA मंत्रियों की बर्ख़ास्तगी की माँग

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी दावा ने किया वह कलेक्टर की मदद से चुनाव जीत लेगी| इमरती देवी के इस दावे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोला बोला| मध्यप्रदेश का…

शिवराज की मंत्री इमरती देवी का दावा-कलेक्टर की मदद से जीत लेगे चुनाव, EC पहुंचीं कांग्रेस, की ग़ैर MLA मंत्रियों की बर्ख़ास्तगी की माँग
शिवराज की मंत्री इमरती देवी का दावा-कलेक्टर की मदद से जीत लेगे चुनाव, EC पहुंचीं कांग्रेस, की ग़ैर MLA मंत्रियों की बर्ख़ास्तगी की माँग | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी दावा ने किया वह कलेक्टर की मदद से चुनाव जीत लेगी| इमरती देवी के इस दावे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोला बोला| मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कार्यवाही एवं सभी ग़ैर विधायक मंत्रियों की बर्ख़ास्तगी की माँग की है।




मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा चुनाव आयोग से शिकायत की है| ग़ैर विधायक मंत्री इमरती देवी द्वारा कलेक्टर की मदद से चुनाव जीतने के दावे पर कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर इन पर कार्यवाही एवं सभी ग़ैर विधायक मंत्रियों की बर्ख़ास्तगी की माँग की है। चुनाव आयोग लोकतंत्र की रक्षा के लिये कड़े कदम उठाये।




इमरती देवी के वीडियो क्लिप को शेयर कर कांग्रेस नेता रामनिवास रावत ने कहा,''पूर्व विधायक भाजपा सरकार की कैबिनेट मंत्री इमारती देवी का बयान कलेक्टर हमे जिताएंगे चुनाव। पहले जनमत का चीरहरण किया अब लोकतांत्रिक व्यवस्थाओ का चीरहरण करेंगे।  यह जग जाहिर है भाजपा प्रशासनिक मशीनरी का चुनाव में सदैव दुरुपयोग करती आयी है।





बता दें कि,''शिवराज सरकार की मंत्री इमरती देवी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रामीणों को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान वह कह रही हैं, हमें कलेक्टर को कहेंगे, तो उतनी सीटें हमें मिल जाएंगी।




गौरतलब है कि,''एमपी में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव है। इमरती देवी भी कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में आई हैं। डबरा से उपचुनाव यह भी लड़ेंगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए, वह कह रही हैं कि हमें सरकार में रहने के लिए 8 सीटें जितनी है। कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए 27 सीटें चाहिए। वह ग्रामीणों से कह रही है कि आप बता तो दो कि सत्ता और सरकार आखें मूंदें बैठी रहेंगी और वो पूरी की पूरी जीत लेंगे।



इमरती देवी की बात सुन वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगते हैं। उसके बाद इमरती देवी कहती हैं कि 'सत्ता और सरकार का इतना होता है कि वो कहे कलेक्टर से कि हमें ये सीट चाहिए, तो वो हमें मिल जाएगी। मंत्री जी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।