मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: मुरैना में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, DM और SP को हटाया गया

भोपाल/मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है|| बुधवार को मुरैना में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो…

मध्य प्रदेश: मुरैना में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, DM और SP को हटाया गया
मध्य प्रदेश: मुरैना में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, DM और SP को हटाया गया | फ़ोटो: TVL News

भोपाल/मुरैना:  मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है|| बुधवार को मुरैना में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है।



 जहरीली शराब से मौतों के मामले में मुरैना के ज़िला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मुरैना में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत' पर एक उच्च स्तरीय बैठक की।



मुरैना हादसे पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा मुरैना की घटना बहुत दुखद थी। अगर इस तरह की घटना कहीं भी  होगी तो वहां के कलेक्टर, एसपी और आबकारी अधिकारी तीनो ज़िम्मेदार माने जाएंगे|



मुरैना जिले के दो गांवों मानपुर और पहावाली में सोमवार रात को जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर आज बुधवार को 20 हो गया है और बीमार 14 लोगों का इलाज चल रहा है| बता दें कि कल मंगलवार तक मध्‍य प्रदेश मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो चुकी थी| मुरैना हादसे के आदेश के बाद कमिश्नर ग्वालियर-चंबल के  द्वारा गठि जांच दल के से इस हादसे की जांच कर रहा है|




मुरैना हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था,''मुरैना की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदायी घटना है। मामले की जांच जारी है, लेकिन प्रथम दृष्टया सुपरविजन में लापरवाही करने पर डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर को सस्पेंड किया गया है।  जांच के बाकी तथ्य जैसे ही आयेंगे, जो भी दोषी होंगे, वो छोड़े नहीं जायेंगे। हम कठोर कार्रवाई करेंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।