मुख्य सामग्री पर जाएँ
7 नवंबर 2026

मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किये गए पूर्व MLA सत्यपाल सिंह सिकरवार

भोपाल: मध्य प्रदेश के सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार काे भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अनुशासनह…

मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किये गए पूर्व MLA सत्यपाल सिंह सिकरवार
मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किये गए पूर्व MLA सत्यपाल सिंह सिकरवार | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्य प्रदेश के सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार काे भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। 





सिकरवार के भाई सतीश सिकरवार कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर ग्वालियर पूर्व से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा छाेड़कर कांग्रेस में आए सतीश सिंह सिकरवार काे टिकट दिया है।जबकि उनके पिता गजराज सिंह व भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा से जुड़े रहे हैं|




अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार काे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार काे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लाेकेंद्र पाराशर ने इसकी पुष्टि की है। इससे गुस्साए सत्यपाल सिंह के समर्थकाें ने मुरैना में भाजपा के झंडे और बैनराें में आग लगाकर जमकर नारेबाजी की है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।