मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बीजेपी को पराजय का अहसास हो रहा है इसलिए फिर से सौदेबाज़ी करना चाह रही है: कमलनाथ

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा,''मध्यप्रदेश के 28 सीटों के लिए हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने पूरे मनोयोग से मतदान किया। चूंकि बीज…

बीजेपी को पराजय का अहसास हो रहा है इसलिए फिर से सौदेबाज़ी करना चाह रही है: कमलनाथ
बीजेपी को पराजय का अहसास हो रहा है इसलिए फिर से सौदेबाज़ी करना चाह रही है: कमलनाथ | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा,''मध्यप्रदेश के 28 सीटों के लिए हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने पूरे मनोयोग से मतदान किया। चूंकि बीजेपी ने महसूस किया है कि उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वे फिर से खरीद-फरोख्त पर उतर आये है.. कई निर्दलीय विधायकों से संपर्क किया गया है|




-मतदाताओं ने सच्चाई का साथ दिया है

-बीजेपी को पराजय का अहसास है

-बीजेपी फिर सौदेबाज़ी करना चाह रही है 

-बीजेपी विधायकों को प्रलोभन दे रही है 

-सौदेबाज़ी और बोली लगाने की कोशिश है 

-जनता ये सब कभी स्वीकार नही करेगी।





मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव की 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल 66.37 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि इस चुनाव में 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। 



उपचुनाव की 28 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदाताओं का आभार जताया था| कमलनाथ ने कहा,''प्रदेश के 28 उपचुनावो के क्षेत्रों के मतदाताओं का आभार। कोरोना काल के बावजूद भी उन्होंने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया , अपने कर्तव्य का पालन किया , तमाम अनैतिक हथकंडो को करारा जवाब दिया। यह चुनाव जनता का चुनाव था , जनता ने खुद इसे लड़ा।



उन्होंने कहा था,''10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय है। लोकतंत्र व संविधान के हत्यारों को जवाब मिलना तय है। यह चुनाव निश्चित ही प्रदेश की दशा-दिशा तय करेगा , इसका परिणाम देश भर में एक संदेश के रूप में होगा , सच्चाई की हर हाल में जीत होगी।पूर्व CM कमलनाथ ने कहा था,''10 तारीख के बाद सिंधिया जी आरोप लगाएंगे कि हम जो हारे हैं वो भाजपा की वजह से हारे हैं और भाजपा कहेगी कि जहां हम हारे हैं हम सिंधिया जी के कारण हारे हैं|




पूर्व CM ने कहा था,'ये चुनाव सच्चाई और झूठ का था। भाजपा की जो राजनीति है जिस प्रकार उन्होंने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। हमारे मतदाताओं ने ये पूरी बात समझी। मतदान का प्रतिशत वोट डालने के उत्साह को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि 10 तारीख को म.प्र. की आवाज पूरे देश में गूंजेगी| कमलनाथ ने कहा था,'भाजपा ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग किया है। भाजपा नेता बिकाऊ थे मतदाता बिकाऊ नहीं है। ये स्पष्ट करता है कि भाजपा बौखलाई हुई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।