भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित तौर पर पत्नी की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को संचालक लोक अभियोजक संचालनालय के पद से हटा दिया गया है। ने मध्य प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) पुरुषोत्तम शर्मा का अपनी पत्नी को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें उनके पद से स्थानांतरित कर, कार्यमुक्त किया गया।
स्पेशल डीजी अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''उन्हें (पुरुषोत्तम शर्मा) कार्य मुक्त कर दिया गया है। ज़िम्मेदारी पद पर बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति अगर गैरकानूनी गतिविधियां करता है और कानून को अपने हाथ में लेता है तो वो कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी|
डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी से मारपीट रहे हैं| इस वीडियो में वो अपनी पत्नी को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि उनके निजी मामलों के बीच वो न आएं| जिसके बाद यह मामला गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक तक पहुंच गया है | फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें उनके पद से स्थानांतरित कर, कार्यमुक्त किया गया।
वहीँ वीडियो में अपने पत्नी को पीटने पर एडिशनल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा,''2008 में भी मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ शिकायत की थी लेकिन प्रश्न ये उठता है कि 2008 से आज 12 साल हो गए वो मेरे घर में ही रह रही, मेरे ही पैसे से विदेश जा रही,यदि मेरा स्वभाव मार-पीट का होता तो बहुत पहले ही शिकायत आ जाती| पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है,''मेरे पूरे घर में उन्होंने (पत्नी) कैमरे लगा रखे हैं, जहां तक मार-पीट का संबंध है तो एक सेल्फ डिफेंस भी होता है लेकिन मैं उनको और उनके बेटे को पूरी स्वतंत्रता देता हूं यदि वे समझते हैं कि मैं खराब हूं तो मेरे ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए|
शर्मा ने कहा, यह मेरा पारिवारिक मामला है, इसे मैं खुद सुलझा लूंगा। मैं मेरी पत्नी से लगातार संपर्क में हूं। मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि यह मामला सुलझा लिया जाए। यह सेल्फ डिफेंस के तहत झूमा-झटकी का मामला है। मैंने कोई मारपीट नहीं की है, सिर्फ धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी हुई है।स्पेशल डीजी ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि मेरी पत्नी और मेरा बेटा ही बता सकते हैं कि उन्होंने वीडियो क्यों वायरल किया। मेरी पत्नी ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। मैं जहां जाता हूं, मेरा पीछा करती है।
मध्य प्रदेश में डीजीपी स्तर के अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा को उनकी पत्नी ने संदिग्ध रूप से एक महिला के घर रंगे हाथ पकड़ा| इसके बाद शर्मा ने घर पहुंचकर पत्नी से मारपीट की| उनके बेटे पार्थ गौतम शर्मा ने दोनों घटना के वीडियो गृहमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की लगाई गुहार लगाई थी| बेटे की तरफ से मांग की गई है कि पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए,पहला वीडियो 7.13 मिनट का है। वहीं, दूसरा वीडियो 4.47 मिनट का है। और अब एमपी सरकार ने पुरुषोत्तम शर्मा पर कार्रवाई कर दी है|