धर्मसमाज महाविद्यालय में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, एवं धर्मसमाज महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 11 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। इस मेले में 25 कम्पनियों द्वारा लगभग 2800 रिक्त पदों पर बेरोजगारों का चयन किया जाएगा।क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियाँ जैसे डिक्शन प्रा.लि. नोयडा, जीलौग लौजिस्टिक प्रा.लि. फरीदाबाद, बंधन स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, विजन इंडिया सर्विस नोयडा, हरी सर्विस प्रा.लि. अलीगढ़, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट सेंटर, एसआईएस इंडिया लि. न्यू दिल्ली, और अन्य द्वा??ा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, मार्केटिंग, अप्रेंटिसhip, अकाउंटेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर के पदों के लिए हाईस्कूल से लेकर स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करें और www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें। रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 02 फोटो और रिज़्यूमे लाना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए सेवायोजन पोर्टल पर देखें और किसी भी असुविधा के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क करें।
वृहद रोजगार मेले का 11 दिसंबर को धर्मसमाज महाविद्यालय में होगा आयोजन
धर्मसमाज महाविद्यालय में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, एवं धर्मसमाज महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 11 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। इस…