मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जिओ हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रहे "एंगेज्ड - रोका या धोखा" में बड़ा ट्विस्ट -फिनाले ड्रामा में माता-पिता की एंट्री!

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही एंगेज्ड - रोका या धोखा दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने में कामयाब रही है। जब प्रतियोगियों को लगा कि उन्होंने सब कुछ समझ लिया है, तो मेजबान ऊर्फी जावेद और हर्ष गुजर…

जिओ हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रहे "एंगेज्ड - रोका या धोखा" में बड़ा ट्विस्ट -फिनाले ड्रामा में माता-पिता की एंट्री!
जिओ हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रहे "एंगेज्ड - रोका या धोखा" में बड़ा ट्विस्ट -फिनाले ड्रामा में माता-पिता की एंट्री! | फ़ोटो: TVL News



जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही एंगेज्ड - रोका या धोखा दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने में कामयाब रही है। जब प्रतियोगियों को लगा कि उन्होंने सब कुछ समझ लिया है, तो मेजबान ऊर्फी जावेद और हर्ष गुजराल ने आखिरी धमाका कर दिया है। एक नाटकीय मोड़ में, फाइनल कपल्स - करण-सिफत, वैभव-आयशा, और पृथ्वीर-अज़मा - को न सिर्फ एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को साबित करना होगा, बल्कि अब उन्हें सबसे बड़ी परीक्षा का सामना करना होगा और वह यह कि अपने माता-पिता को मनाना होगा।


सिर्फ़ 10 दिनों के तूफानी रोमांस के बाद, रोका या धोखा की यात्रा अपने सबसे इंटेंस फेज में पहुँच रही है। अब जज़्बात अपनी चरम सीमा पर हैं, मातापिता के आने से खेल पूरी तरह बदल जाएगा।

क्या वे अपने बच्चों की पसंद को स्वीकार करेंगे या वे इन उभरते रिश्तों को तोड़ देंगे? प्रेशर बुलंदी पर है क्योंकि परिवार इन जोड़ों के भाग्य का फैसला करने के लिए आगे आ रहे हैं। अंतिम फैसले के आने पर गर्मागर्म टकराव, अप्रत्याशित दिल टूटने और चौंकाने वाले खुलासे की उम्मीद की जा सकती है।


गौरतलब है कि एंगेज्ड - रोका या धोखा सिर्फ एक और डेटिंग शो नहीं है बल्कि यह प्यार, कमिटमेंट और किस्मत की परीक्षा है। प्रतियोगियों को चौंकाने वाले एलिमिनेशन, सरप्राइज वाइल्डकार्ड और अब, माता-पिता की भागीदारी से गुजरना होगा, जो इसे अब तक का सबसे अप्रत्याशित रियलिटी डेटिंग शो बनाता है!

उत्साह को बढ़ाते हुए, एंगेज्ड - रोका या धोखा को अविश्वसनीय पार्टनर्स का समर्थन मिला है जो इस यात्रा में जुनून, स्टाइल और ऊर्जा लाते हैं। माईम्यूज और एस्ट्रोयोगी को-पावर्ड के रूप में शामिल हुए हैं, जो रोमांस और आसमानी रिश्तों के लिए मंच तैयार करते हैं। ब्यूटी पार्टनर, रेनी कॉस्मेटिक्स का प्रयास रहता है कि हर कोई बेस्ट दिखे, जबकि एनर्जी ड्रिंक पार्टनर, हेल एनर्जी, इस उत्सव में उत्साह के रंग भरती रहती है। वाओ! मोमो, फूड पार्टनर, इस ड्रामा में स्वादिष्ट जायके जोड़ता है और अलाइक, ऑफिशियल ग्लोबल डेस्टिनेशन पार्टनर, विजेता जोड़े को अपनी ओर से बाली की लक्जरी यात्रा का इनाम देता है।


जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम हो रही, एंगेज्ड - रोका या धोखा अपने बोल्ड फॉर्मेट और चैंकाने वाले मोड़ के साथ रियलिटी डेटिंग को फिर से परिभाषित कर रहा है। ऊर्फी जावेद अपनी अनफ़िल्टर्ड एनर्जी और हर्ष गुजराल कॉमेडी की सही खुराक के साथ फिनाले को जज़्बात का रोलरकोस्टर बनाने वाले है। किसको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा? कौन रोका के फाइनल तक पहुंचेगा? और कौन आखिर धोखा का सामना करेगा? तो सबसे ड्रामे वाला फिनाले यहाँ है और फिर कभी कुछ भी वैसा नहीं होगा! जियो हॉटस्टार पर आप एंगेज्ड - रोका या धोखा के रोज़ाना नए एपिसोड देख सकते हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।