बिहार के औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा,''हम सिर्फ आईटी में 5 लाख लोगों को नौकरी देंगे, बिहार को आईटी हब बनाएंगे। नीतीश कुमार की सरकार में पिछले 15 सालों में 6 लाख लोगों को नौकरी मिली, 3-3.5 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई|
रविशंकर प्रसाद ने कहा,'राहुल गांधी चीन के बारे में सवाल कर रहे हैं। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है, हम शांति, सद्भाव में विश्वास करते हैं। सभी देश से दोस्ती चाहते हैं, चाहे वो चीन हो। अगर कोई देश हिन्दुस्तान की ओर आंख उठाकर देखेगा तो हम आंख गिराकर नहीं, आंख से आंख मिलाकर बात करना जानते हैं|
रविशंकर प्रसाद ने कहा,''हमारे पीएम ने क्या कहा? यह बिहार रेजिमेंट के बहादुर जवान थे जिन्होंने गालवान में चीन को करारा जवाब दिया था। उड़ी में भी बिहार के जवान थे। बिहार बहादुरों की भूमि है|