मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल गांधी का PM मोदी पर वार,' EVM का नाम EVM नहीं बल्कि अब MVM हो गया है...'मोदी वोटिंग मशीन'

अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकी। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अररिया पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री…

राहुल गांधी का PM मोदी पर वार,' EVM का नाम EVM नहीं बल्कि अब MVM हो गया है...'मोदी वोटिंग मशीन'
राहुल गांधी का PM मोदी पर वार,' EVM का नाम EVM नहीं बल्कि अब MVM हो गया है...'मोदी वोटिंग मशीन' | फ़ोटो: TVL News

अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकी। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अररिया पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ताबड़तोड हमला बोला।वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलजेडी प्रमुख शरद यादव की प्रशंसा की।



बिहार के अररिया में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा, 'ईवीएम' ईवीएम नहीं है, बल्कि 'एमवीएम' है- 'मोदी वोटिंग मशीन।'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''EVM का नाम EVM नहीं है वह अब MVM हो गया है.. "मोदी वोटिंग मशीन" ... लेकिन, बिहार में इस बार युवा गुस्से में है...तो यह ईवीएम हो या एमवीएम... इस बार बिहार में गठबंधन ही जीतेगा|




राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मजदूरों को हजारों किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया, प्रधानमंत्री के दिल में मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि,'कोरोना महामारी में बिना राशन कार्ड वालों को आधार कार्ड से राशन देने का दावा किया गया। लेकिन भाजपा-जदयू का यह दावा भी जुमला साबित हुआ।




कोई मोदी जी की बात करता है, कोई नीतीश जी की बात करता है। लेकिन सच्चाई यह है कि मोदी जी और नीतीश जी एक ही हैं। क्योंकि नीतीश जी, मोदी जी की मदद करते हैं और मोदी जी उन्हें मुख्यमंत्री बना देते हैं|




काले धन के खिलाफ लड़ाई थी तो देश की जनता यानि हमारे किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार लाइन में क्यों खड़े थे? क्या वो काले धन वाली जनता थी| देश के प्रधानमंत्री जानते हैं कि देश के लाखों-करोड़ों मजदूर दिहाड़ी पर जीते हैं। प्रधानमंत्री ने एक मिनट नहीं सोचा कि आपके बिना नोटिस या चेतवानी के लॉकडाउन से बिहार और अन्य प्रदेशों के मजदूरों का क्या होगा?




राहुल गांधी ने कहा कि,''छत्तीसगढ़ में जब चुनाव हुआ, तब हमने चुनाव की उस मीटिंग में कहा था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी तो आपको 2500 रूपये धान का रेट दिया जाएगा। हमने वो किया| राहुल गांधी ने कहा कि,''नरेंद्र मोदी जी अगर आपने किसानों को आज़ादी दी कि वो कहीं भी जाकर अपना माल बेच सकता है तो फिर इस देश का किसान खुश क्यों नहीं है? यह कैसी आज़ादी है?




राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं आपको कहना चाहता हूँ कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वह हर जाति, धर्म, गरीब, मजदूर और हर जिले की सरकार होगी। हम मिलकर इस प्रदेश को बदलने का काम करेंगे|राहुल गांधी ने कहा कि,''पंजाब में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने हैं इसलिए वहाँ सही रेट मिलता है। इसलिए हमें मक्के को प्रोसेस करने के लिए फ़ैक्टरियां बिहार में लगानी पड़ेंगी। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि ये फ़ैक्टरियां आपके खेतों के बिल्कुल पास ही हों| हमारा ये रिश्ता एक दिन का नहीं, बल्कि ज़िंदगी भर का होना चाहिए। वो जितनी नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं मैं उतना ही प्यार फैलाने की कोशिश करता हूँ। नफरत को नफरत से नहीं बल्कि प्यार से काटा जा सकता है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।