पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 2 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। वहीं तीसरे आखिरी चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है।बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे व आखिरी चरण के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को NDA पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अमीरों के लिए सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों ने अरबपतियों को आजादी दी और किसानों तथा गरीबों को गुलाम बनाया। राहुल गांधी ने बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने को वादा किया था तथा प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन कोई भी वादा नहीं निभाया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''मोदी जी कहते हैं कि मैंने किसान को आज़ाद किया, कैसे आज़ाद किया? अब किसान अपना धान, गन्ना कहीं भी बेच सकता है। नरेंद्र मोदी जी एक बात बताओ क्या किसान हवाई जहाज से जाकर बेचेगा या सड़क पर चलेगा, अगर सड़क पर चलेगा तो बिहार में सड़क कहां हैं?
राहुल गांधी ने कहा कि,''कोरोना आता है, मोदी जी टीवी पर आते हैं और कहते हैं कि भाइयों-बहनों 22 दिन में हिन्दुस्तान कोरोना को हरा देगा। उसके बाद कहते हैं 22 दिन में हराएंगे, एक काम करो थाली बजाओ। उसके बाद कहते हैं थाली ने काम नहीं किया, चलो मोबाइल की लाइट जलाओ|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'' नरेंद्र मोदी जी ने हमारी ही जेब से पैसा निकाल कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों का क़र्ज़ा माफ कर दिया, अरबपतियों को पकड़ा दिया। आपको कहते हैं काले धन से लड़ना है, लेकिन पूरे देश को अब सच्चाई समझ आ चुकी है|
राहुल गांधी ने कहा कि,''बिचौलिए हरियाणा और पंजाब में जाकर बेच देते हैं, क्यों? क्योंकि नरेंद्र मोदी जी ने नए बिचौलियों के लिए रास्ता साफ किया है। ये छोटे बिचौले नहीं बल्कि सबसे बड़े बिचौलिए अंबानी और अडानी के लिए है| दुनिया के सबसे बड़े गोदाम बनने जा रहे हैं। आपका मक्का, चावल यहाँ आप 800 रूपये में बेचते हो और वही मक्का और चावल दुनिया के सबसे बड़े गोदाम में जा रहा है, जो अंबानी और अडानी का है|
राहुल गांधी ने कहा कि,'मोदी जी कहते हैं, किसान को हमने आज़ाद किया।अब किसान अपना धान और मक्का कहीं भी बेच सकता है। लेकिन मोदी जी एक बात बताइए कि वो बेचेगा कैसे? सड़क से ही तो जाएगा, लेकिन बिहार में सड़क कहाँ है| हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में अगर किसान-मजदूरों के लिए जगह होती तो जो कोरोना के समय में हुआ, वो किसानों के साथ कभी नहीं होता|
राहुल गांधी ने कहा कि,''नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी नोटिस, बिना किसी चेतवानी के लॉकडाउन कर दिया। जैसे नोटबंदी की थी वैसे ही लॉकडाउन कर दिया। बिहार और अन्य प्रदेशों के जो गरीब मजदूर थे, उन्हें भूखे-प्यासे हजारों किलोमीटर चलकर वापस आना पड़ा|
राहुल गांधी ने कहा कि,''मजदूरों ने मुझसे कहा कि प्रधानमंत्री के दिल में हमारे लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि - ये प्रधानमंत्री अमीरों का है, गरीबों का नहीं| अब इन सबके बावजूद भी नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी बिहार में आकर युवाओं से वोट मांगते हैं। नीतीश आपने क्या किया इन पाँच सालों में? आप सड़क दी? नहीं। गन्ने की शुगर मिल या मक्के की फ़ैक्टरी दी? नहीं। :