मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न, ... 56.02 फीसदी वोटिंग

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान पूरा हो गया है| इस चरण में क…

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न, ... 56.02 फीसदी वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न, ... 56.02 फीसदी वोटिंग | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान पूरा हो गया है| इस चरण में कुल 1,204 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 110 महिलाएं हैं|





Bihar Elections 2020 LIVE


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न; 10 नवंबर को मतगणना होगीबिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न; 10 नवंबर को मतगणना होगी



बिहार चुनाव: तीसरे चरण के लिए शाम 7 बजे तक 56.8 फीसदी वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत शाम 7 बजे तक वोटरों ने 56.8 फीसदी मतदान किया|




-चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में अब तक 56.02 फीसदी वोटिंग हुई।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा,बिहार चुनाव में हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। 15 साल के NDA शासन के बाद एक और नया शासन होगा, जो 3/4 बहुमत के साथ होगा। बिहार के विकास की रूपरेखा जो प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्पना में है, उसे नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पूरा करेंगे|




05:50 PM, 07-NOV-2020: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 55.22 फीसदी मतदान हुआ।



पूर्णिया के धमदाहा में पुलिस ने की हवाई फायरिंग: पूर्णिया: धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक बूथ के बाहर मतदान में गड़बड़ी करने वाले लोगों का पीछा करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।



चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 45.85 फीसदी मतदान हुआ है।

मतदान प्रतिशत के लिहाज से सुपौल में 51.12 फीसदी मतदान हुआ है। इसके बाद सहरसा (48.98), मुजफ्फरपुर (48.43), किशनगंज (47.55), पूर्वा चंपारण (47.46), पूर्णिया (46.46), वैशाली (46.34), मधेपुरा (46.33), पशिम चंबा (45.58), समस्तीपुर (45.05), मधुबनी (44.96), सीतामढ़ी (44.65), अररिया (43.22), कटिहार (43.11), और दरभंगा (41.15) फीसदी मतदान हुआ है।



03:47 PM, 07-NOV-2020: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 45.85% मतदान हुआ : भारत निर्वाचन आयोग




अररिया, बिहार: सरफराज़ आलम RJD से उम्मीदवार, आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कुर्ते पर पार्टी का चुनाव चिन्ह (लालटेन) लगा मतदान के लिए पहुंचे।  जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा, "इसकी सूचना हमें प्राप्त हुई है, इस पर हम जरूर कार्रवाई करेंगे।"


,



बिहार: किशनगंज में बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सशस्त्र सीमा बल के जवान दिव्यांगों और बुजुर्गों की मदद करते दिखे।



बिहार: मधेपुरा के एक मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए खड़े लोग, मतदान करने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।




01:50 PM, 07-NOV-2020: दोपहर 1 बजे तक इन जिलों में इतना हुआ मतदान: वैशाली में 24.58 फीसदी, सुपौल में 21.06 फीसदी, सहरसा में 20.81 फीसदी, पूर्णिया में 20.51 फीसदी, मधुबनी में 20.20 फीसदी, पूर्वी चंपारण में 20.16 फीसदी, मुजफ्फरपुर में 19.82 फीसदी, सीतामढ़ी में 19.71 फीसदी, किशनगंज में 19.63 फीसदी, पश्चिमी चंपारण में 19.14 फीसदी, मधेपुरा में 18.77 फीसदी, कटिहार में 17.77 फीसदी और समस्तीपुर में 17.51 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।  




01:50 PM, 07-NOV-2020: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.82 % मतदान हुए।




बिहार: त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विकास कार्य न होने को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया। लोगों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं।




बिहार: अररिया से भाजपा प्रत्याशी और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बूथ नंबर 154 में मतदान किया।  उन्होंने कहा, "वोट एक राष्ट्रीय त्योहार है। लोकतंत्र का इससे बड़ा पर्व कुछ नहीं हो सकता इसलिए पहले मतदान फिर जलपान।"




बिहार: दरभंगा के सिरनिया गांव में लोगों ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक अस्थायी पुल का निर्माण किया गया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग मतदान करने जा सकें। बिहार में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान हो रहे हैं।




11:40 AM, 07-NOV-2020: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 11 बजे तक 18.12% मतदान हुए।



बिहार: पूर्व MP आनंद मोहन की पत्नी, सहरसा से RJD उम्मीदवार लवली आनंद ने बूथ नंबर 209 में मतदान किया। उन्होंने कहा, "शासन और प्रशासन मतदान को डिस्टर्ब कर रहे हैं। जहां 7बजे से मतदान होना था वहां 9बजे शुरू किया गया। मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। हम चुनाव आयोग को फैक्स करेंगे।"




- नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी: शिवसेना नेता संजय राउत




10:38 AM, 07-NOV-2020:  बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 10 बजे तक 8.13% मतदान हुए।





बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने मुजफ्फरपुर के बूथ नंबर 94 में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मेरी यही अपील है लोगों से कि मुजफ्फरपुर शहर को सुंदर बनाने के लिए मतदान करने जरूर आएं। विकास के लिए मतदान करें।




बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 7.69% मतदान हुए। आज अंतिम चरण में बिहार विधानसभा की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। 





बिहार के लोग बदलाव चाहते हैंसुभाषिनी राज राव: शरद यादव की बेटी और बिहारीगंज से उम्मीदवार सुभाषिनी राज राव (कांग्रेस) ने मधेपुरा के बूथ नंबर 278 में मतदान किया। सुभाषिनी ने कहा, "जनता इस बार बदलाव की ओर रुख कर रही है, बदलाव चाहती है।"




बिहार: सीतामढ़ी ज़िले के रीगा में मतदान केंद्र संख्या-271 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) में खराबी आने की वजह से मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी। 



बिहार: द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने दरभंगा के बूथ नंबर 277 में बिहार चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधते हुए प्लूरल पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा, इन दोनों नेताओं से आगे बढ़ने का समय आ गया है।




बिहार: कटिहार के बूथ नंबर 51 में राज्यसभा सांसद (RJD) अशफाक करीम बिहार चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, "जिनके पास भी मताधिकार है वो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आएं और वोट डालें ताकि सही उम्मीदवार का चुनाव हो सके।"




बिहार: सहरसा में मतदान केंद्र संख्या-149 पर तकनीकी खराबी आने से मतदान में देरी हुई। मतदान केंद्र के पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट ने बताया, "तकनीकी व्यवधान को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क किया है, तकनीकी कर्मी आ गए हैं। थोड़ी देर में तकनीकी खराबी ठीक हो जाएगी।





-बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मतदाताओं से बढ़कर चढ़कर मतदान करने की अपील की है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, मतदातओं से अपील है कि तीसरे व अंतिम चरण के मतदान में बड़ी संख्या में घरों से निकल कर राज्य की समृद्धि, प्रगति व खुशहाली के लिए वोट करें। आपके एक-एक वोट से ही बिहार का भविष्य संवरेगा और प्रगति की गति और तेज होगी। हां, इस दौरान कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आवश्यक एहतियात जरूर बरतें।



-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 78 सीटों पर मतदान है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वोट करें। आपका एक वोट बिहार में विकास की गति को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बनाएगा।




-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान की अपील की है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी वोटरों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करें।




बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।'




मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसे लेकर मुजफ्फरपुर जिला लोक सेवा प्राधिकरण के कमल सिंह ने कहा, 'मतदान ड्यूटी पर आज एक व्यक्ति का स्वास्थ्य पहले खराब हो गया और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। वह सिंचाई विभाग के कर्मचारी थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नियमानुसार मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।'





बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 7.69 फीसदी मतदान हुए। आज अंतिम चरण में बिहार विधानसभा की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है।



-महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार अपने भविष्य को लेकर निर्णय लेगा। बिहार में आज अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है।




-तेजस्वी ने नए बिहार के निर्माण के लिए मतदाताओ से अपने मतदान का प्रयोग करने को कहा। राजद नेता ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है। सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, कायम करने एवं व्यवस्था परिर्वतन और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।'


-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की प्रगति के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'आज, बिहार में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि कोविड की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए बिहार की प्रगति के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।'






गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं से बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए मतदान करने की अपील की है। शाह ने लिखा, 'बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने मत अधिकार का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। विशेषकर युवाओं से आवाहन करता हू्ं कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।'





-ईवीएम में कैद होगी वर्तमान मंत्रियों की किस्मत: तीसरे चरण में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावा वर्तमान सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा, महेश्वर हजारी, नरेंद्र नारायण यादव, खुर्शीद अहमद, प्रमोद कुमार, सुरेश शर्मा लक्ष्मेश्वर राय, विजेंद्र प्रसाद यादव, बीमा भारती, कृष्ण कुमार ऋषि और रमेश ऋषिदेव की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।




-बिहार: किशनगंज में बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते लोग।




-बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हुए, सहरसा में मतदान के लिए खड़े लोग। आज विधानसभा की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। 




07:05 AM, 07-NOV-2020:   बिहार में आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू, इस दौर में कुल 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं और 78 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के लिए भी आज मतदान हो रहा है। यहां से जदयू सांसद  बैद्यनाथ महतों की मौत हो गई थी।




-मतदान से पहले चिराग पासवान ने कहा, जिस तरह से लोगों ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट से जुड़ाव महसूस किया है उससे लगता है कि इस चरण में भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एक बात स्पष्ट है कि नीतीश कुमार जी दोबारा सीएम नहीं बनेंगे।


-मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेते हुए मतदान करें। इस चुनाव में बिहार के भविष्य का फैसला होगा। नीतीश जी थक चुके हैं और राज्य को नहीं संभाल सकते।




बिहार में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान। आखिरी चरण में विधानसभा अध्यक्ष समेत 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1094 पुरुष और 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2 करोड़, 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता करेंगे। इनमें 1 करोड़ 23 लाख 46 हजार 799 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 12 लाख 6378 महिला मतदाता शामिल हैं।  इस बार 33782 बूथों में से 4999 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।




तीसरे चरण में सीटों की संख्या भले कम है लेकिन सियासी दिग्गजों की संख्या कम नहीं है। जदयू के टिकट पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर के सरायरंजन से चुनाव लड़ रहे हैं। जदयू के मंत्रियों में सिकटा से खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, दरभंगा के बहादुरपुर से मदन साहनी और कल्याणपुर सुरक्षित से महेश्वर हजारी चुनाव लड़ रहे हैं। 




लौकाहा से लक्ष्मेश्वर राय, सुपौल से विजेंद्र प्रसाद यादव, मधेपुरा के आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, सिंहेश्वर सुरक्षित से रमेश ऋषिदेव और रुपौली से बीमा भारती चुनाव मैदान में हैं। भाजपा कोटे के मंत्रियों में मोतिहारी से प्रमोद कुमार, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा और बनमनखी सीट से कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्रियों में धमदाहा से लेसी सिंह, बाजपट्टी से डॉ रंजू गीता, लौरिया से विनय बिहारी, कटिहार के प्राणपुर से पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह, मधुबनी के बाबूबरही से पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत चुनावी मैदान में हैं।




इस चरण में महागठबंधन के कई कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। केवटी से राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बोचहा से पूर्व मंत्री रमई राम, सहरसा से पूर्व सांसद लवली आनंद, पातेपुर से शिवचंद्र राम, हयाघाट से भोला यादव, कदवा से शकील अहमद खान, अमौर से अब्दुल जलील मस्तान सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।