पटना: बिहार विधान सभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं| रविवार को बक्सर में एक रैली में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे|
चिराग पासवान के CM को जेल भेजने के बयान पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने पलटवार किया| उन्होंने कहा,''नीतीश कुमार ने ईमानदारी की नेतागिरी की है|15 साल में एक दाग एक कलंक नहीं है उनके ऊपर| CM पर इस तरह का आरोप, गलत बात है| रवि किशन ने कहा,''चिराग पासवान को माफी मांगनी चाहिए|
चिराग पासवान के CM को जेल भेजने के बयान परबीजेपी सांसद रवि किशन ने सोमवार को कहा,''''15 साल में एक दाग एक कलंक नहीं उनके (नीतीश कुमार) ऊपर किस लिए जेल जाएंगे? ईमानदारी की नेतागिरी की, शराब बंद की, युवाओं को बचाया क्या इसलिए जेल जाएंगे। CM पर इस तरह का आरोप, गलत बात है उन्हें (चिराग पासवान) माफी मांगनी चाहिए|