भागलपुर: बिहार में अगले सप्ताह होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कई रैलियों को संबोधित किया| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भागलपुर के कहलगाँव में दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, अब आपको बिहार को बनाना है। बिहार के विकास की चाबी आपके हाथ में है। अब आपको निर्णय लेना है कि इस बार सरकार बिहार की होगी, बिहार के किसान, मजदूर, युवाओं और छोटे दुकानदारों की होगी। अब वही सरकार बनेगी जो बिहार के युवाओं को रोजगार देगी| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''जब भी बिहार जाता हूँ, जनता स्नेह और सम्मान देती है। लेकिन आज, इसके साथ ही जनता में एक संकल्प देखने को मिला- बदलाव का संकल्प। कुशासन से मुक्ति पाने के लिए ये संकल्प महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,आप सभी जानते हैं कि 6 साल से नरेंद्र मोदी जी की केंद्र में सरकार है और बिहार में नीतीश जी का राज है। दोनों नेताओं ने हिंदुस्तान और बिहार को बदलने की बात की थी लेकिन कैसे बदलेंगे ये नहीं बताया। बदलाव के बाद का हिंदुस्तान कैसा होगा ये नहीं बताया| उन्होंने कहा कि,'कोरोना के समय बिहार की जनता और मजदूर देश के अलग-अलग प्रदेशों में इस देश के लिए और उसके विकास के लिए काम कर रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने लॉकडाउन करने से पहले आपको एक दिन भी नहीं दिया|
राहुल गांधी ने कहा,''पहली कुल्हाड़ी नोटबंदी और दूसरी कुल्हाड़ी जीएसटी। अब कहते हैं कि 19 लाख युवाओं को हम रोजगार देंगे, अगर आप अब लाखों लोगों को रोजगार देंगे तो पिछले 6 साल से आपने क्या किया? 6 महीने से आपने क्या किया? उन्होंने कहा कि,'''जब यूपीए की सरकार थी तब हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे दौड़ती थी। एक तरफ हम गाँव और दूसरी तरफ शहरों की भी मदद करते थे। अगर हमने मजदूरों को मनरेगा दिया तो किसानों का कर्जा भी माफ किया|
राहुल गांधी ने कहा,'नरेंद्र मोदी और नीतीश जी ने गाँव और शहर दोनों को खत्म कर दिया है। नरेंद्र मोदी और नीतीश जी केवल कुछ चुनिंदा लोगों के लिए इस देश की सरकार चलाते हैं | उन्होंने कहा कि,''टीवी पर ये क्यों नहीं दिखाया जाता कि बिहार में धान का सही दाम नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 2500 रूपये क्विंटल मिल रहा है। ये क्यों नहीं दिखाते कि किसानों की जमीन उनसे छीनी जा रही है?
राहुल गांधी ने कहा,''ये चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। अगर महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी तो मैं आपको कहना चाहता हूँ कि यह सरकार ना जाति, ना रंगभेद और ना धर्म को देखती है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ हिंदुस्तानी को देखती है| अब आपको बिहार को बनाना है। बिहार के विकास की चाबी आपके हाथ में है। अब आपको निर्णय लेना है कि इस बार सरकार बिहार की होगी, बिहार के किसान, मजदूर, युवाओं और छोटे दुकानदारों की होगी। अब वही सरकार बनेगी जो बिहार के युवाओं को रोजगार देगी|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "बिहारियों से झूठ मत बोलो, मोदी जी। बिहारियों को ये समझाइए कि कितना रोजगार दिया है। यहाँ बिहार के लोगों को झूठ मत बोलिए, बिहार के लोगों को आप , मोदी जी, ये समझाईए कि आपने उनको रोज़गार कितना दिया और कब? पिछले चुनाव में बोला था 2 करोड़ युवाओं को रोज़गार दूंगा, मिला, किसी को मिला?
राहुल गांधी ने कहा,''PM मोदी जी कहते हैं कि कोरोना को हम 22 दिन में खत्म कर देंगे। लेकिन कैसे-थाली बजाकर और मोबाइल फोन की लाइट जलाकर.. हम कोरोना को 22 दिन में खत्म कर देंगे।अब 6-7 महीने हो गए कोरोना फैलता जा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोल रहें|