पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर दावा किया, 10 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ हाथ मिला लेगे| पासवान ने कहा कि,''10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे|
चिराग पासवान ने कहा कि,''जिस प्रधानमंत्री जी को आप (नीतीश कुमार) कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है। 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे|
पासवान ने कहा कि,''नीतीश कुमार जी बिहार की बेटियों को स्कूल भेजने की बात मंच से बता रहे है।10वीं 12वीं के विद्यालयों का हाल कभी जाकर देखा है मुख्यमंत्री जी ने।नीति आयोग के अनुसार देश में सबसे निचले स्तर की शिक्षा व्यवस्था में बिहार का नाम आता है।इसपर जवाब दें नीतीश कुमार|
चिराग पासवान ने कहा कि,''बिहार में स्कूलों की स्तिथि क्या है यह किसी से छुपी नहीं है।किसी भी अधिकारी या धनपशु का बेटा सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ता है।बिहार में ना शिक्षक की नियुक्ति की जाती है ना वहाँ बच्चों के बैठने पढ़ने की व्यवस्था है।जिन्हें नीतीश जी स्कूल बोल रहे है वहाँ गाय भैंस चरने जाते हैं
राहुल गांधी के 'मोदी वोटिंग मशीन' से नहीं डरते पर चिराग पासवान ने कहा कि,''मैं उनके बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा,लेकिन जब-जब कांग्रेस या महागठबंधन के लोग EVM पर सवाल उठाते हैं तो इसका मतलब होता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है क्योंकि ये सवाल वो वहां नहीं उठाते जहां उनकी सरकार बनी है|