मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राजद से इस्तीफा देंगे तेजप्रताप यादव, पार्टी कार्यकर्ता के साथ मारपीट के आरोप के बाद किया ऐलान

पटना: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफ देने का एलान किया है| पार्टी कार्यकर्ता के साथ बंद कमरे में मारपीट और गाली गलौज के आरोप में घिरे राजद नेता तेज प्रताप यादव न…

राजद से इस्तीफा देंगे तेजप्रताप यादव, पार्टी कार्यकर्ता के साथ मारपीट के आरोप के बाद किया ऐलान
राजद से इस्तीफा देंगे तेजप्रताप यादव, पार्टी कार्यकर्ता के साथ मारपीट के आरोप के बाद किया ऐलान | फ़ोटो: TVL News

पटना: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफ देने का एलान किया है| पार्टी कार्यकर्ता के साथ बंद कमरे में मारपीट और गाली गलौज के आरोप में घिरे राजद नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए इस्तीफा देने की बात की है। 



तेज प्रताप यादव ने कहा,'' मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया । सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया ,जल्द अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा | 



बता दें कि तेज प्रताप पर पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पटना महानगर के अध्यक्ष रामराज यादव ने आरोप लगाया कि तेज ने 22 अप्रैल को आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान उनकी बंद कमरे में पिटाई की| साथ ही अभद्र गालियां भी दीं| इस बात से नाराज होकर वे सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे और अन्य युवा कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा सौंपा|



इस्तीफा देने पहुंचे रामराज ने कहा, " इस बात की जानाकारी मैंने तत्काल पार्टी के बड़े नेता और पदाधिकारियों को दे दी थी| उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था| लेकिन तीन दिन बीत जाने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मैं अब इस्तीफा लेकर पार्टी कार्यालय आया हूं|



हालांकि मीडिया में यह मामला आने पर तेज प्रताप यादव ने इसे निराधारा बताया है। तेज प्रताप की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि रामराज यादव बहकावे में आकर उन पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इफ्तार पार्टी वाले दिन वह काफी अपनेपन के साथ रामराज से मिले। तेज प्रताप यादव की ओर से एक तस्‍वीर भी जारी की गई है, जिसमें रामराज यादव साथ में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।