मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

10 दिन में क्राइम ब्रांच ने लौटाए 165968 रुपये

कानपुर: कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए दस दिन में तीन लोगों के 165968 रुपये साइबर ठगो के हाथ में जाने से बचा लिये। क्राइम ब्रांच टीम ने दस दिन में तीन लोगों के 165…

10 दिन में क्राइम ब्रांच ने लौटाए 165968 रुपये
10 दिन में क्राइम ब्रांच ने लौटाए 165968 रुपये | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए दस दिन में तीन लोगों के 165968 रुपये साइबर ठगो के हाथ में जाने से बचा लिये। क्राइम ब्रांच टीम ने दस दिन में तीन लोगों के 165,968/-रुपये साइबर ठगों के हाथों में जाने से बचाकर तीनो लोगों के खातों में वापस कराये।



12 अप्रैल को सविता श्रीवास्तव निवासी केशवपुरम आवास विकास कल्यानपुर द्वारा साइबर क्राइम सेल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें बताया कि वादिनी को बीएसएनएल सिम की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर रिमोट एक्सिस एप (ऐनीडेस्क)डाउनलोड कराकर वादिनी के खाते से 61000/- रु0 निकाल लिये गये थे। जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा सम्बन्धित वालेट/ बैंक से लगातार व प्रभावी पत्राचार/वर्ता किया गया, जिसके फलस्वरुप धोखाधड़ी के 50,000/- रु0 वापस वादी के खाते में कराये गये। 



09 अप्रैल को शिकायतकर्ता नीसू कुमार निवासी गज्जूपुरवा द्वारा साइबर क्राइम सेल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि शिकायतकर्ता को बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर बैंक सम्बन्धी विवरण प्राप्त कर वादी के खाते से 36000/रु0 निकाल लिये गये थे। जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा सम्बन्धित वालेट/ बैंक से लगातार व प्रभावी पत्राचार/वर्ता किया गया, जिसके फलस्वरुप धोखाधड़ी के 36000/- रु0 वापस वादी के खाते में कराये गये।



 04 अप्रैल को शिकायतकर्ता अमित गुप्ता निवासी रावतपुर गांव कल्यानपुर द्वारा साइबर क्राइम सेल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि शिकायतकर्ता को बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर रिमोट एक्सिस एप (ऐनीडेस्क) डाउनलोड कराकर वादी के खाते से 96,961/-रु0 निकाल लिये गये थे। जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा सम्बन्धित वालेट/ बैंक से लगातार व प्रभावी पत्राचार/वर्ता किया गया, जिसके फलस्वरुप धोखाधड़ी के 79,968/- रु0 वापस वादी के खाते में कराये गये।




''''''गूगल पर किसी भी कस्टमरकेयर/ बैंक का नम्बर सर्च करने से पहले ध्यान दे कि कस्टमर केयर नम्बर 1800 से शुरु होते हैं। कोई भी बैंक केवाईसी अपडेट आनलाइन अथवा फोन पर नही करता है, आप स्वयं बैंक जाकर केवाईसी अपडेट करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। क्यूआर कोड स्कैन सिर्फ पेमेन्ट करने के लिये होता है न कि प्राप्त करने के लिये" : सलमान ताज पाटिल, डीसीपी ,क्राइम पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।