बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'पूरे प्रदेशके गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया है, ये ऐसे प्रधानमंत्री हैं कि आजतक आपका बकाया पूरा नहीं किया लेकिन अपने लिए दुनिया घुमने के लिए 16,000 करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदे हैं|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'ये तीनों कानून किसान के लिए नहीं बनाए गए हैं, ये इनके पूंजीपति मित्रों के लिए बनाए गए हैं। ये देश अंधा नहीं है, देख रहा है कि 7 सालों से देश में क्या हो रहा है। इनके पूंजीपति मित्रों को पूरा देश सौंप दिया गया है: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी ने कहा ,''मोदी जी दुनिया भर में भ्रमण कर सकते हैं पर अपने देश के किसानों से नहीं मिल सकते हैं| संसद में किसानों को आन्दोलनजीवी कह कर मज़ाक बनाते हैं, चंद पूंजीपतियों के हाथ में देश को सौंप दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''दिल्ली में 80 दिनों से ठंड में किसान बैठे हैं| अब गर्मियों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं| वे किस लिए बैठे हैं?..पीएम का कहना है कि कानून किसानों के हित के लिए हैं। जब किसान खुद कह रहे हैं कि वे ऐसा नहीं चाहते हैं तो आप (PM) उन्हें वापस क्यों नहीं ले रहे हैं?
प्रियंका ने कहा, जिन्होंने आपको सत्ता दी उनका आदर कीजिए..उनको अपमानित मत कीजिए| नेता अहंकारी हो जाता है...बार बार हुआ है अहंकारी होता है तो देशवासी उसको सबक सिखाता है...वो शर्मिंदा होता है.... तब समझता है उसका धर्म क्या था तब समझ आता है| जनता को सबसे पहले रखे....माया में से निकले और उनके समझ में आए इनका धर्म क्या है....7 साल में जो वादे किया पूरा नहीं किया|सिर्फ पूंजीपति मित्रो की मदद की| लगता नहीं आपकी मदद करेंगे...मुझे उम्मीद है आप अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे.. हम साथ हैं....कार्यकर्ता साथ है.... मै साथ हैं| मैं आपका साथ नहीं छोडूंगी....मेरी जान, मेरा धर्म आप हैं|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''
“भगवान का सौदा करता है
इंसान की क़ीमत क्या जाने
जो “गन्ने”की क़ीमत दे न सका
वो ‘जान’ की क़ीमत क्या जाने”