मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ : मनरेगा में रोजगार देने में बिलासपुर अव्वल

बिलासपुर/रायपुर: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के अंतर्गत जरूरत मंदों केा रोजगार देने में बिलासपुर जिले का छत्तीसगढ़ में अव्वल स्थान है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 1…

छत्तीसगढ़ : मनरेगा में रोजगार देने में बिलासपुर अव्वल
छत्तीसगढ़ : मनरेगा में रोजगार देने में बिलासपुर अव्वल | फ़ोटो: TVL News

बिलासपुर/रायपुर: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के अंतर्गत जरूरत मंदों केा रोजगार देने में बिलासपुर जिले का छत्तीसगढ़ में अव्वल स्थान है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 15 मार्च 2021 तक लक्ष्य के विरूद्ध 133 फीसदी अधिक मानव दिवस रोजगार सृजित किए गए।  




मनरेगा के तहत् जिले में इस वर्ष 62 लाख मानव दिवस रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विरूद्ध 15 मार्च तक 82 लाख 59 हजार 831 मानव दिवसों में रोजगार सृजन किया गया है। 



जिले के विकासखण्ड बिल्हा में 19 लाख 40 हजार 345 मानव दिवसों में रोजगार सृजन किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड कोटा में 21 लाख 7 हजार 634 मानव दिवस, विकासखण्ड मस्तूरी में 21 लाख 90 हजार 343 मानव दिवस और विकासखण्ड तखतपुर में 20 लाख 21 हजार 509 मानव दिवसों में रोजगार सृजित किये गए हैं। इस तरह गत वर्ष के मुकाबले 27 लाख 37 हजार से अधिक मानव दिवसों में रोजगार सृजन किया गया।




योजना के तहत् वर्ष 2019-20 में 18 हजार 743 परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया था, वहीं इस वर्ष 15 मार्च तक 27 हजार 806 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार प्राप्त हुआ। कोटा विकासखण्ड में सर्वाधिक 7 हजार 793 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार मिला। विकासखण्ड तखतपुर के  7 हजार 269 परिवारों, विकासखण्ड मस्तुरी के 6 हजार 980 परिवार और विकासखण्ड बिल्हा के 5 हजार 764 परिवारों को 100 मानव दिवसों का रोजगार उपलब्ध हुआ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।