मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी....दूसरे प्रदेशों से काम करने आ रहे हैं लोग, मध्य प्रदेश में हो रहे हैं केवल घोषणाएं और घोटाले: प्रियंका गांधी

बिलासपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने कहा, "छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों का हर मुश्किल में साथ…

छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी....दूसरे प्रदेशों से काम करने आ रहे हैं लोग, मध्य प्रदेश में हो रहे हैं केवल घोषणाएं और घोटाले: प्रियंका गांधी
छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी....दूसरे प्रदेशों से काम करने आ रहे हैं लोग, मध्य प्रदेश में हो रहे हैं केवल घोषणाएं और घोटाले: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

बिलासपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने कहा, "छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों का हर मुश्किल में साथ निभाया है... उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। यही कारण है कि जनता का भरोसा बरकरार है, छत्तीसगढ़ में आ रही कांग्रेस की सरकार है।''



जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए हम महतारी न्याय योजना लागू कर रहे हैं। इसके तहत हर सिलेंडर को रिफिल कराते समय 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार इस राशि को सीधे घर की महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित करेगी...700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे..."




प्रियंका गांधी ने कहा, "BJP कहती है कि हम OBC वर्ग को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन जैसे ही हमने जाति जनगणना की बात की...  BJP के बहाने शुरू हो गए और बोलती बंद हो गई। ''




प्रियंका गांधी ने कहा, "खैरागढ़ की यह धरती, राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह जी और पद्मावती देवी जी की कर्मभूमि है। यहां पद्मावती देवी जी ने समाज सेवा से जुड़े अनेक कार्य किए।  पंडित नेहरू जी और रविशंकर शुक्ल जी ने पद्मावती जी के समाज सेवा के कार्यों को देखकर, उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था। पद्मावती जी और इंदिरा जी का बहुत करीबी रिश्ता था। भूपेश बघेल जी ने कांग्रेस की तरफ से ये रिश्ता बखूबी निभाया और वादे के मुताबिक खैरागढ़ को नया जिला बनाया।




प्रियंका गांधी ने कहा, "छत्तीसगढ़ में आज सबसे कम बेरोजगारी है।  छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से लोग काम करने के लिए आ रहे हैं। आपको यहां सरकार से राहत मिल रही है, खेती-किसानी अच्छी हो रही है। जबकि आपके पड़ोस के मध्य प्रदेश में केवल घोषणाएं और घोटाले हो रहे हैं।




प्रियंका गांधी ने कहा, "पूरा उत्तर भारत आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहा है। महिलाएं, किसान भाई दिन-रात खेत की पहरेदारी करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में ये समस्या कांग्रेस की एक अच्छी सोच की वजह से खत्म हो गई है। आज प्रदेश की महिलाएं सक्षम बनीं और लोग गौठानों के माध्यम से गोबर बेचकर कमाई कर पा रहे हैं।





प्रियंका गांधी ने कहा, "मोदी सरकार देश की संपत्ति अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देती जा रही है। BHEL, HAL, रेलवे... आपको जहां से रोजगार मिलता था, वो सारी संपतियां अपने मित्रों को सौंप रहे हैं।  हम समानता की बात करते हैं, ताकि जनता को फायदा मिले, लेकिन इन लोगों ने रोजगार के सभी माध्यम बंद कर दिए हैं।



छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का वादा

 सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी

 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक मुफ्त बिजली

 महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ

 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना

सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे

 सड़क और आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुफ्त इलाज

 परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ रुपए के कर्ज माफ

 'तिवरा' को भी MSP पर खरीदा जाएगा



जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के समय में किसानों को बोनस मिलता था। जैसे ही मोदी सरकार बनी, बोनस देना बंद कर दिया गया। लेकिन हम आपको बोनस देंगे। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 17.5 लाख लोगों को आवास मिलेगा।  मोदी सरकार पैसा दे या न दे, छत्तीसगढ़ सरकार आपको मकान देगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।