नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण 15 साल के सफर के बाद अलग हो गए हैं| दोनों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर अपने तलाक की जानकारी दी है| उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने कई फिल्में साथ मिलकर बनाई थीं। बता दें कि उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है। आमिर खान ने साल 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था। उसके बाद किरण राव उनकी जिंदगी में आई थीं।
किरण राव की मुलाकात आमिर खान से आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगाने के दौरान हुई थी| 'लगान' फिल्म में किरण राव असिस्टेंट डायरेक्टर थीं| यह आमिर खान की दूसरी शादी थी| रीमा दत्ता के साथ भी 15 साल बाद उनका तलाक हो गया था| आमिरी की पहली शादी से उनके एक बेटा और बेटी है|
दंपति ने कहा, "हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे - अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित रहते हैं, जिसे हम एक साथ पालेंगे और पालेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर सहयोगी के रूप में भी काम करेंगे।
आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।
आमिर खान और किरण राव ने संयुक्त वक्तव्य में कहा है, 'इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हँसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है| अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे, अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में| हमने कुछ समय पहले एक प्लांड सेपरेशन शुरू किया था, और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं, अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करेंगे|
हम अपने बेटे आजाद के समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे| हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम भावुक महसूस करते हैं| हमारे रिश्ते में इस विकास के बारे में उनके निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतने सुरक्षित नहीं करते| हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि - हमारी तरह - आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफ़र की शुरुआत के रूप में देखेंगे|