मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रतिभाशाली अभिनेता 'अथर्व सावंत' अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' से शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार

नई दिल्‍ली: अथर्व, जिन्होंने पहले एक थिएटर अभिनेता के रूप में अच्छा और विश्वसनीय काम किया है और वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए है। अब आगे यह प्रतिभाशाली युवा अभिनेता अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर: द…

प्रतिभाशाली अभिनेता 'अथर्व सावंत' अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' से शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार
प्रतिभाशाली अभिनेता 'अथर्व सावंत' अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' से शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्‍ली: अथर्व, जिन्होंने पहले एक थिएटर अभिनेता के रूप में अच्छा और विश्वसनीय काम किया है और वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए है। अब आगे यह प्रतिभाशाली युवा अभिनेता अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहां वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 



फिल्म और उसमें अपनी भूमिका के बारे में, उन्होंने बताया की, "मेरा किरदार एक युवा स्थानीय आदिवासी लड़के का है, जिसने सलवा जुडूम (पीच मार्च) आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस से हाथ मिलाया है। उसका नाम सरयू बघेल है। उसे पुलिस द्वारा प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षित किया जाता है। अपनी भूमि और अपने लोगों के प्यार के लिए वह माओवादियों/नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस की मदद कर रहा हैं। आदिवासियों पर माओवादियों ने वर्षों तक अत्याचार किया है, जिसे देखते हुए सरयू बड़ा हुआ हैं और यह उसका अपने लोगों की मदद करने और उन्हें नक्सलियों से बचाने का तरीका है।''


उसने आगे कहा की "सरयू चाहता हैं कि बस्तर एक जगह के रूप में अच्छे लोगों, संस्कृति, प्रकृति और खूबसूरत जगह के लिए जाना जाए, न कि उत्पीड़न और नक्सलियों के लिए। इसलिए यह वास्तव में एक रोमांचक प्रोजेक्ट है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं। मुझे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है। सुदीप्तो दादा और उनकी टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। सभी का आभारी हूं।"


हम अथर्व को इस प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं देता  है और हम कामना करते है की उन्हें आगे भी ऐसी ही सफलता मिले। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।