एक्टर राजीव कपूर का हार्टअटैक से निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का आज यानी मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया| दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
एक्टर राजीव कपूर का हार्टअटैक से निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का आज यानी मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया| दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है | वह 58 वर्ष के थे। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।
राजीव कपूर के निधन की जानकारी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है|नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने श्रद्धांजलि दी। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'RIP'.
राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। राजीव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक बनकर की थी। सबसे पहले वह आरके बैनर के तले बनी फिल्म बीवी ओ बीवी के निर्देशक राहुल रवैल के सहायक निर्देशक रहे। इसके बाद खुद राज कपूर ने ही उन्हें अपने साथ एक सहायक निर्देशक के तौर पर रखा। बतौर अभिनेता उन्होंने फिल्म एक जान हैं हम (1983) से डेब्यू किया था। राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली (1985) से बड़ी पहचान मिली थी। उनकी मुख्य फिल्मों में आसमान, लवर ब्वॉय, जबरदस्त, हम तो चले परदेस, अंगारे और नाग नागिन सहित अन्य हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।