मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

मुंबई: अभिनेता संदीप नाहर ने की आत्महत्या, FB पर छोड़ा सुसाइड नोट

मुंबई: अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली| संदीप नाहर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है| संदीप फिल्म एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी और कई टीवी स…

मुंबई: अभिनेता संदीप नाहर ने की आत्महत्या, FB पर छोड़ा सुसाइड नोट
मुंबई: अभिनेता संदीप नाहर ने की आत्महत्या, FB पर छोड़ा सुसाइड नोट | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली|  संदीप नाहर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है| संदीप फिल्म एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी और कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं|




मुंबई पुलिस ने बताया,''गोरेगांव इलाके में स्थित उनके आवास पर अभिनेता संदीप नाहर की कथित तौर पर आत्महत्या करने से मौत हो गई| मामला दर्ज कर लिया गया है| मामले की जांच की जा रही है|




संदीप नाहर ने आज ही पत्नी और हालात से तंग आकर‌ खुदकुशी कर लेने‌ की धमकी भरा वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था| साथ ही उन्होंने फेसबुक पर विस्तार से घटनाक्रम का जिक्र भी किया है| उस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे, साथ ही ये भी बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।



संदीप नाहर ने कहा,''मैं परेशान हो चुका है। मेरी फैमली को गाली देती है। मां को गाली देती है। मैं उसके सामने घर वालों की फोन नहीं उठा पाता हूं। मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है। शक करती है। शक का इलाज नहीं है। हर समय लड़ती है।पिछले दिनों घर से भाग गई थी। मैं फिर ढूंढने लगा। इसकी मां इसका साथ देती है और केस करने की धमकी भी देती है।'




#Suicide #note... संदीप ने वीडियो पोस्ट कर कहा,'', 'अब जीने की इच्छा नही हो रही है .लाइफ में काफी सुख दुःख देखे..हर प्रॉब्लम को फेस किए लेकिन आज मैं जिस ट्रोमा से गुज़र रहा हो वो बर्दाश्त के बहार है. मै जानता हो कि सुसाइड करना कायरता है मुझे भी जीना था लेकिन ऐसे जीने का भी क्या फायदा जंहा सकून और सेल्फ रेस्पेक्ट न हो.



मेरी वाइफ कंचन शर्मा और उसकी मम्मी वीनू शर्मा जिन्होने मुझे ना समझा ना समझने की कोशिश की. मेरी पत्नी कंचन शर्मा हाइपर नेचर की है उसकी पर्सनॅलिटी अलग है मेरी अलग जो बिल्कुल भी मैच नही करती है| रोज -रोज के कालेश... सुबह शाम बस कालेश.. मेरी अब यह सहने की शक्ति नही है|




इसमे कंचन की कोई ग़लती नही है क्योंकि उसकी नेचर ऐसी है उसे सब नॉर्मल लगता है लेकिन मेरे लिए यह अब नॉर्मल नही है| मैं मुंबई मे कई सालो से हो बहुत बुरा टाइम भी देखा लेकिन कभी नही|  Bouncer रहा Dubing की gym trainer रहा....वन रूम किचन मे 6 लोग रहते स्ट्रगल करते थे बहुत सकुन था|



आज मेने काफ़ी कुछ अचीव किया है ..लेकिन आज शादी के बाद सकुन नही है .2 साल से लाइफ बिल्कुल चेंज हो गई है और यह बातें मै कभी किसी से शेयर भी नही कर सकता.. दुनिया को लगता है की उनका कितना अच्छा चल राहा है क्योंकि वो सब हमारे सोशियल पोस्ट या स्टोरी देखते है जो की सब झूठ होती है इसके कहने पे डालता हूँ| दुनिया को अच्छा दिखने के लिए इमेज अच्छी रहे डालता है लेकिन सच बिल्कुल उल्टा है...



हुमारी बिल्कुल नही बनती .कंचन 2 साल मे 100 से ज़यादा बार आत्महत्या कर लुंगी के बारे मे बोलती रहती है. तुम्हे फसा दूँगी|  देखो आज नोबत यह आ गई है की मुझे यह स्टेप उठना पड़ रहा है|  बीते हुए दिनों को लेकर लड़ती है.. मेरी इजत नही करती.. मुझे गलिया देती.. मेरी फॅमिली के बारे मे रोज बुरा -बुरा बोलती है|  जो मेरी लिए सुनना अब सहन से बाहर है|




इसमें इसकी कोई गलती नहीं है क्योंकि यह दिमाग से बीमार है ..मै चाहता हूँ मेरे जाने के बाद इसको कोई कुछ ना कहे| क्यूंकि इसको कभी अपनी गलती का एहसास नहीं होगा ..बस इसका इलाज़ करवा दो .ताकि मेरे जाने के बाद जिसकी लाइफ में ये(कंचन शर्मा) जाये खुशियाँ दे..मेरी फैमिली को मेरे जाने के बाद कोई प्रॉब्लम न दे|



मैं अपने मम्मी डैडी को थैंक्स कहना चाहता हूँ क्योंकि उन्होंने मुझे वो सब कुछ दिया जो मैं चाहता था, मेरा एक्टर बनने का सपना पूरा किया|️ आज मैं जो हूँ सब उनकी वजह से हूँ| मुझे पता आप सब लोग बोल रहे होंगे तो उनके लिए क्यूँ नही जीता ..मै जीता अगर मै सिंगल होता ...मुझे पता है जीने के लिए बहादुरी चाहिए.. लेकिन अभी तो मै बस अपने मम्मी डॅडी  से माफी माँगता हूँ.. उस हर पल  के लिए जब मैने उनका दिल दुखाया मै यहा उन्हे प्राउड (गर्व) फील करने के लिए आया था|



और कुछ बन कर उनके लिए कुछ करना चाहता था लेकिन मेरी एक गलती.. शादी ने लाइफ चेंज कर दी मेरी. अब जीने की इच्छा नहीं रही है| पैसो को लेकर काम को लेकर हर स्ट्रेस झेला जा सकता है लेकिन यह औरत वाला कालेश नही झेला जाता..और मुंबई ने मुझे काम बहुत दिया इस माया नगरी को भी दिल से थॅंक्स करना चाहता हूँ.. इस माया नगरी Bollywood मे भी बहुत पॉलिटिक्स है.. आपको बस उमीदे देकर आपका वक़्त खा जाते है..और बाद मे प्रॉजेक्ट से रीप्लेस कर देते है वो भी सब कुछ होने के बाद.. अग्रीमेंट होने बाद. यहा लोग भी बहुत प्रेक्टिकल है.. नो इमोशन.. बस दिखावे की झूठी लाइफ मे जीते है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।