मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बॉलीवुड में कोरोना का कहर: विक्की कौशल के बाद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी हुई कोरोना पॉज‍िट‍िव, खुद को किया होम क्वारंटीन

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है| एक्टर विक्की कौशल के बाद अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाई गई हैं| सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कोरोना…

बॉलीवुड में कोरोना का कहर: विक्की कौशल के बाद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी हुई कोरोना पॉज‍िट‍िव, खुद को किया होम क्वारंटीन
बॉलीवुड में कोरोना का कहर: विक्की कौशल के बाद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी हुई कोरोना पॉज‍िट‍िव, खुद को किया होम क्वारंटीन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है| एक्टर विक्की कौशल के बाद अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाई गई हैं| सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वे होम क्वारंटाइन में हैं। विक्की कौशल आज ही कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है|




सोमवार को अभिनेता विक्की कौशल COVID19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने आपको घर में आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई सितारे कोविड की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कई सेलेब्स ने कोरोना को मात भी दे दी है। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर से पहले  विक्की कौशल, गोव‍िंदा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मिलिंद सोमन, आमिर खान, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, रमेश तौरानी, बप्पी लाहिड़ी और सतीश कौशिक सहित कई सितारे शामिल हैं।





अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है ‘आज मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण मिले हैं। लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य जानकारों की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों को मैं फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया जल्द जांच करवा लें। मैं स्टीम, विटामिन सी और खानपान का ध्यान रख रही हूं।’



‘भाभीजी घर पर हैं’ में अपनी चुलबुली हरकतों से दर्शकों का मन मोहने वाली शुभांगी अत्रे भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही वे कोरोना को लेकर सावधानियां बरत रही हैं।



दक्षिण में तमिल सिनेमा उद्योग के लोकप्रिय निर्माता एस शशिकांत भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। संपर्क में आए लोगों से अपनी-अपनी जांच करवाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कल शाम उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। मैं चौंक गया क्योंकि सभी तरह की सावधानी बरत रहा था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।