मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश होंगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए उन्हें समन जारी किया था| रणवीर सिंह के साथ गोवा से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई के लिए रवाना हो गईं है।
एनसीबी के एक सूत्र ने कहा कि दीपिका पादुकोण की लीगल टीम ने जांच एजेंसी को सूचित किया है कि वह शुक्रवार को जांच में शामिल होंगी।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग एंगल में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को समन जारी किया गया है, जिसके बाद वे गुरुवार को गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गईं थी।
बता दें कि,''ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को तलब किया था|
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ मुंबई पहुंची चुकी है।