मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को भेजा गया ED की हिरासत में

बेंगलुरु: ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi)और संजना गलरानी (Sanjjanaa Galrani)सहित अन्य आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है| बेंगलुरु की विशेष एनडीपी…

ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को भेजा गया ED की हिरासत में
ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को भेजा गया ED की हिरासत में | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु: ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi)और संजना गलरानी (Sanjjanaa Galrani)सहित अन्य आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है| बेंगलुरु की विशेष एनडीपीएस अदालत ने ड्रग संबंधी मामले में गिरफ्तार कन्नड़ फिल्म सितारों रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी सहित अन्य आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में सौंप दिया है।



बेंगलुरू के सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में फंसी एक्ट्रेस रागिनी द्व‍िवेदी और संजना गलरानी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द ही मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले को लेकर पूछताछ करेगी| उनके अलावा तीन और लोगों से भी ईडी सवाल-जवाब करेगी| ईडी के पास अभ‍ियुक्तों के ख‍िलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए पांच दिन है|




स्पेशल कोर्ट फॉर NDPS ने PML एक्ट के तहत ईडी को सैंडलवुड ड्रग प्रकरण के पांचों अभ‍ियुक्तों से सवाल-जवाब करने की इजाजत दे दी है|अब ईडी अर्चना गलरानी, संजना गलरानी, राहुल थोन्से, विरेन्द्र खन्ना, रागिनी द्विवेदी और रव‍ि शंकर के लिख‍ित बयान लेगी| मालूम हो कि सैंडलवुड ड्रग्स रैकेट मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्व‍िवेदी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है| एक्ट्रेस रागिनी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया| आरटीओ क्लर्स रवि शंकर, इंटीरियर डिजाइनर राहुल, एक्ट्रेस रागिनी और पार्टी होस्ट वीरेन भी गिरफ्तार हो चुके हैं|




ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में दोनों अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। रागिनी को केंद्रीय अपराध शाखा ने 4 सितंबर को वहीं संजना को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था।दोनों अभिनेत्रियों ने पिछले सप्ताह जमानत की याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई 24 सितंबर के लिए टाल दी है। संजना कैदी नंबर 6833 हैं तो वहीं रागिनी द्विवेदी कैदी नंबर 6604 हैं। मादक पदार्थों के मामले में (Sandalwood Drug Case) कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दिगंत मनचले और अभिनेत्री ऐन्द्रिता से भी पूछताछ हुई थी।



मादक पदार्थों के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी की थी। सीसीबी ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल में हैं।




इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में कम से कम सात और लोगों की तलाश की जा रही है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है।



बता दें कि सेंडलवुड ड्रग रैकेट केस में 4 सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी बेंगलूरू पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।