मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई में है। इस बीच, 8 जून को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और फिल्मकार महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है। चैट से यह पता लगता है कि यह शायद उस दिन की होगी जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था।
लीक हुए चैट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक भट्ट से रिया कहती हैं, "एक भारी मन और राहत के एहसास के साथ आएशा आगे बढ़ गई है सर।" साल 2018 में आई फिल्म 'जलेबी' में रिया का नाम आएशा था जिसका सह-निर्माण महेश भट्ट द्वारा किया गया था।
सीबीआई ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार को मुंबई पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की और इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इन दस्तावेजों में सुशांत की डायरी, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी शामिल हैं। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने कुछ गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।
वही सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का बयान रिकॉर्ड किया। ED के एक अधिकारी ने बताया, प्रवर्तन निदेशालय(ED) सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका का बयान दर्ज किया, जो उनके बैंक अकाउंट की एक नॉमिनी थीं|