मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आलिया भट्ट लॉन्च करेंगी अपना मैटरनिटी वियर ब्रांड

नई दिल्ली: पारिवारिक यात्रा पर निकलीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने घोषणा की है कि वह अपनी खुद की मैटरनिटी वियर की रेंज लॉन्च करेंगी। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी| आलिया भट्ट…

आलिया भट्ट लॉन्च करेंगी अपना मैटरनिटी वियर ब्रांड
आलिया भट्ट लॉन्च करेंगी अपना मैटरनिटी वियर ब्रांड | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पारिवारिक यात्रा पर निकलीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने घोषणा की है कि वह अपनी खुद की मैटरनिटी वियर की रेंज लॉन्च करेंगी। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी| आलिया भट्ट ने  कहा, “जब मैंने बच्चों के कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया, तो लोगों ने सवाल किया था कि बच्चे न होने के बावजूद मैं बच्चों के कपड़े का ब्रांड क्यों लॉन्च कर रही हूं? लेकिन अब मैटरनिटी-वियर की अपनी लाइन लॉन्च करते वक्त मुझे नहीं लगता की कोई इसकी वजह पूछेगा....”



सोशल मीडिया पर शेयर इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- दो साल पहले मैंने क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की थी। सबने मुझसे पूछा था कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं, जबकि उस वक्त मेरे बच्चे नहीं थी। हालांकि अब मैं मैटरनिटी वियर ब्रांड लॉन्च करने जा रही हूं और मुझे लगता है कि मुझसे ऐसा करने की वजह कोई भी नहीं पूछेगा कि मैं क्यों कर रही हूं। लेकिन फिर भी मैं आपको बता देना चाहती हूं।'



“इससे पहले मैंने कभी भी मैटर???िटी वियर नहीं खरीदे थे, लेकिन जब मैंने इन्हें लिया, तो मुझे अच्छा फील हुआ। प्रेग्नेंसी के दौरान आपको नहीं पता होता है कि आप आने वाले कुछ महीनों में कैसे दिखने वाली हैं, ऐसे में जब अच्छे कपड़े नहीं मिलते तो स्ट्रेसफुल होता है।'। क्या मैं जो ब्रांड पहले से पहनती हूं उन्हीं की बड़ी साइज लेती हूं? क्या मुझे रणबीर की अलमारी में कपड़े तलाशने चाहिए?




आलिया ने लिखा ' प्रेग्नेंसी में मेरी बॉडी का साइज बदल रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मेरा फैशन सेंस खत्म हो गया है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने अपना पर्सनल स्टाइल बदला। मैंने अपनी पसंदीदी जीन्स और शर्ट्स में इलास्टिक यूज किया, जिससे मेरा टमी को कोई भी तकलीफ न हो। किसी भी तरह के एयरपोर्ट लुक के लिए कंफर्ट प्रायॉरिटी होती है, इसलिए मैंने अपनी वॉडरोब में मैटरनिटी आउटफिट को शामिल किया। जिसके बाद मैंने मैटरनिटी आउटफिट का ब्रांड लॉन्च करने का फैसला लिया है। मैं कल आप सभी के सामने इस ब्रांड की एक झलक दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं।' उम्मीद की जा रही है कि कल एक्ट्रेस अपने ब्रांड का नाम अनाउंस करेंगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।