अमेज़न प्राइम वीडियो ने किया 'द फैमिली मैन' सीज़न 2' के पहला पोस्टर रिलीज़
नई दिल्ली: अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अमेज़न ओरिजिनल के द फैमिली मैन' सीज़न 2 के पहले पोस्टर को सबके सामने प्रस्तुत कर प्रशंसकों को खुश किया । इस पोस्टर के टीज़र में 2021 के समय के साथ एक टाइम बम की…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अमेज़न प्राइम वीडियो ने किया 'द फैमिली मैन' सीज़न 2' के पहला पोस्टर रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अमेज़न ओरिजिनल के द फैमिली मैन' सीज़न 2 के पहले पोस्टर को सबके सामने प्रस्तुत कर प्रशंसकों को खुश किया । इस पोस्टर के टीज़र में 2021 के समय के साथ एक टाइम बम की तस्वीर दिखाई गई है। नए साल में श्रीकांत तिवारी (मनोज वाजपेयी) और शारिब हाशमी ( जेके तलपड़े) एक बड़े और घातक मिशन पर उतरेंगे| एक उच्च जिम्मेदारी वाली नौकरी का दबाव और अपने देश को सुरक्षित रखने के साथ-साथ, श्रीकांत तिवारी एक पिता और एक पति के रूप में अपनी भूमिका के बीच जूझते हुए दिखाई देंगे।
द फैमिली मैन को सीज़न 1 की रिलीज़ के बाद से, दुनिया भर से अपार प्यार और प्रशंसा मिली है। राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित 'द फैमिली मैन' अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही आ रहा है। प्रिया मणि और शरद केलकर के साथ मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए देखेंगे। इस सीरिज द्वारा दक्षिण सुपरस्टार सामंता अक्किनेनी की डिजिटल शुरुआत भी है और दर्शकों ने भी इस अवतार में उन्हें पहले कभी नहीं देखा है।
द फैमिली मैन एक थ्रिलर एक्शन-ड्रामा सीरीज़ है, यह एक मध्यवर्गीय व्यक्ति श्रीकांत तिवारी की कहानी जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए को गुप्त रूप से गुप्तचर अधिकारी के रूप में काम करने की कहानी बताता है। सीरीज़ में श्रीकांत संघर्ष की रस्सी पर अपना संतुलन बना के चलने की कोशिश करता है जिसमें वह अपने गुप्त कम भुगतान, उच्च दबाव, उच्च दांव वाली नौकरी और एक पति और पिता होने के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करता है। जितनी यह एक मध्यम वर्ग के आदमी की कहानी है, जो एक विश्व स्तरीय जासूस भी है उतनी ही यह क्षेत्रीय राजनीति पर कसा हुआ व्यंग्य भी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।