मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिच्छू का खेल' उपन्यास के लेखक अमित खान इन दिनों एक खास वजह से है काफ़ी खुश

नई दिल्ली: ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब की दिव्येंदु अभिनीत लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर 'बिच्छू का खेल' 18 नवंबर से लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और तभी से वेब शो को दर्शकों, फर्टे…

बिच्छू का खेल' उपन्यास के लेखक अमित खान इन दिनों एक खास वजह से है काफ़ी खुश
बिच्छू का खेल' उपन्यास के लेखक अमित खान इन दिनों एक खास वजह से है काफ़ी खुश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब की दिव्येंदु अभिनीत लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर 'बिच्छू का खेल' 18 नवंबर से लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और तभी से वेब शो को दर्शकों, फर्टेर्निटी और समीक्षकों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है।




दिलचस्प बात यह है कि डिजिटल शो, जो हिंदी लेखक अमित खान की बेस्टसेलर 'बिच्छू का खेल' का एक रूपांतरण है, वह भी खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। शो की विनम्र सफलता और इसकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, लेखक के प्रशंसकों और फॉलोवर्स की बढ़ती मांग के कारण इसे एक बार फिर रीप्रिंट किया जा रहा है।




अमित खान ने साझा किया,“यह देख कर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। मेकर्स ने जिस तरह से उपन्यास को वेब शो में रूपांतरित किया है वह वास्तव में सराहनीय है और इसमें एक सकारात्मक वाइब है। शो की सफलता के बाद से, नॉवेल 'बिच्छू का खेल' की बिक्री में जबरदस्त रूप से इज़ाफ़ा हुआ है क्योंकि रीडर्स से यह मांग एक बार फिर बढ़ गयी है। यह किताब 30 साल पहले लिखी गई थी और उस वक़्त भी इसे रीप्रिंट किया गया था।"




अमित आगे कहते है,“यह भाग्य था कि बिच्छू का खेल बनाया गया। शो की सफलता के बाद, लगभग मेरे सभी रीडर्स 'बिच्छू का खेल' उपन्यास की मांग कर रहे हैं। शो के प्रचार अभियान के दौरान मुझे और मेरे उपन्यास को उचित श्रेय देने के लिए एकता जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।"




‘बिच्छू का खेल’ ने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है और फिल्म, टेलीविजन व ओटीटी दुनिया के अभिनेताओं के साथ इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। स्टार कास्ट में दिव्येंदु, अंशुल चौहान और जीशान कुआदरी के साथ सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद शामिल हैं।




पहले से ही सफलतापूर्वक 18 नवंबर से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध, 'बिच्छू का खेल' एक अपराध थ्रिलर है जो कि एक नवोदित लेखक अखिल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन किसी रोलर कोस्टर की सवारी से कम नहीं है और यह अब आपको ट्विस्ट के साथ अपनी सीट के किनारे बांध कर रखता है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।